News Express

लापता मुख बधिर बालक के मिलने से परिजनों में फैली खुशी की लहर

लापता मुख बधिर बालक के मिलने से परिजनों में फैली खुशी की लहर
ड्रामड ग॓ज
लापता मुख बधिर बालक के मिलने से परिजनों में खुशी की लहर फैल गई है ज्ञात हो यह बालक लगभग 3 महीने से लापता था प्राप्त जानकारी के अनुसार हलिया बाजार निवासी बालनाथ अग्रहरि का मुख वधिर बालक 16 वर्षीय विष्णु अग्रहरि जो बचपन से ही बोलने में असमर्थ है वह 3 महीने से लापता था परिवार वाले काफी परेशान थे उन्होंने खोजबीन भी की लेकिन कहीं पता नहीं चला हलिया निवासी अनुज कुमार किसी कार्य से मध्य प्रदेश के रीवा गए हुए थे वहां पर यह बालक दिखाई पड़ा अपने गांव के व्यक्ति को देखकर विष्णु लिपट गया उसके मिलने की जानकारी अनुज ने हलिया के ग्राम प्रधान शिव बाबू सेठ को दिया इसकी सूचना पाकर के बाजार निवासी और परिवार वालों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया और पूजन अर्चन करके भगवान का आभार प्रकट किया परिजनों में खुशी की लहर फैल गई

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.