महिंद्रा कंपनी के एशिया हेड की गोली मार कर हत्या..सिंगापुर घर आये थे!!????
हरियाणा :फरीदाबाद में टेक महिंद्रा कंपनी के एशिया हेड परमजीत धनखड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि सेक्टर-21C में पड़ोसी मोनू शर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उन पर करीब 15 राउंड फायरिंग की। परमजीत को 9 गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस की जांच के मुताबिक, मोनू का बेटा पार्किंग में अपने डॉग को पॉटी कराता था। परमजीत का परिवार इसी का विरोध कर रहा था। शुक्रवार रात को भी परमजीत की मोनू से पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर बहस हुई। इसके बाद मोनू ने गोलियां चला दीं।
वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। परमजीत की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया है।
सूरजकुंड थाना पुलिस का कहना है कि परमजीत सिंगापुर रहते थे। 2 दिन पहले ही भांजे की शादी में शामिल होने के लिए लौटे थे। भांजे की शादी 24 नवंबर की है।
......... उत्तर प्रदेश - ???????? गाजियाबाद जिले की पुलिस चौकी में कल रात ब्लास्ट हुआ। डिलीवरी बॉय चोटिल हो गया। दरवाजे-शीशे टूट गए। इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली। एक सोशल मीडिया पोस्ट में ऐसा दावा किया गया है। एक वीडियो में कहा गया है- ''हमने भगवा हुकूमत के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को निशाना बनाया है। हमें अपने घर की हिफाजत का हक है। जो निजाम हमारी बस्तियों पर बुल्डोजर चला रहा है और हमारे कातिलों को प्राइम मिनिस्टर बना रहा है, उसको उसी की भाषा में जवाब देने का हक हमें भी है। आज पुलिस, आर्मी, ज्यूडीशियरी सब हमारे खिलाफ इस्तेमाल हो रहे हैं'' .......... कमिश्नर से बने सीधा OSD ???????? मुरादाबाद मंडल के पूर्व कमिश्नर IAS आंजनेय कुमार सिंह (2005 बैच) को सिक्किम सरकार ने नई दिल्ली सिक्किम हाउस में OSD तैनात किया..
............ मिर्जापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के बिरोही गांव में 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से मचा हड़कंप! परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म। पुलिस जांच में जुटी। #Mir ............... थाना जिगना पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 07 जुआरी गिरफ्तार; मौके से नगदी, ताश के पत्ते बरामद मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ एवं जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 07.11.2026 को उप निरीक्षक लवकुश शुक्ला मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना जिगना क्षेत्र से जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 07 जुआरियों 1. धर्मदेव पुत्र जवाहरलाल निवासी चडेरू चौखठा थाना जिगना जनपद मीरजापुर, 02. रतेन्द्र कुमार यादव पुत्र स्व0 रामनाथ यादव निवासी चडेरू चौखठा थाना जिगना जनपद मीरजापुर, 03. राकेश कुमार पुत्र अमरनाथ निवासी चडेरू चौखठा थाना जिगना जनपद मीरजापुर, 04. नियाज पुत्र इलियास निवासी नरोईया थाना जिगना जनपद मीरजापुर, 5. पप्पू बिन्द पुत्र शेषमणी बिन्द निवासी नरोईया थाना जिगना जनपद मीरजापुर, 6. देवी शंकर पुत्र हिन्छलाल निवासी तिवारीपुर थाना जिगना जनपद मीरजापुर व 7. याकूब अहमद पुत्र मेंहदी हसन निवासी मदनपुर थाना जिगना जनपद मीरजापुर को मौके से जामा तलाशी व मालफड़ में ₹ 7470 नगद, 52 ताश के पत्ते सहित गिरफ्तार कर बरामद किया गया उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बंध में थाना जिगना पर मु0अ0सं0-271/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
.............. को0कटरा पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 07.11.2026 को थाना को0कटरा पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । ............... नितिन नवीन के दौरे के बाद बीजेपी की नई रणनीति! बीजेपी आने वाले समय मे 403 सीटों पर पंचायत अभियान चलाने की तैयारी कर रही है! इसको लेकर बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष नितिन नवीन को प्रजेंटेशन भी दिया गया है! बीजेपी राष्टीय अध्यक्ष नितिन नवीन के गोरखपुर दौरे से लौटने के बाद यूपी चुनाव जीतने के लिए बीजेपी लगातार रणनीति बना रही है! बीजेपी चुनाव में लगातार अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का काम कर रही है! ........... महिलाओ के लिए खास..!! ???????? लखनऊ: योगी आदित्यनाथ सरकार उत्तर प्रदेश में योग्य महिलाओं को 50,000 की आर्थिक मदद देने पर विचार कर रही है! दो विकल्पों पर विचार किया जा रहा है • बैंक खातों में एक बार में 50,000 का सीधा ट्रांसफर। • मौजूदा कल्याणकारी योजनाओं के ज़रिए मदद। ......... यूपी में अभियान..!! लखनऊ: यूपी में छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने के लिए जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों से मदद ली जाएगी। पार्षद, पूर्व पार्षद, प्रधान, पूर्व प्रधान, सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के उद्योगों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों, अधिवक्ता श्रमिक एवं व्यापारिक और चिकित्सा संगठनों से मदद ली जाएगी। अभी 2.72 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किया जाना बाकी है। इसके लिए यह महाभियान चलेगा
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.