News Express

दिनांक 25.11.2023 की रात्रि में थाना अदलहाट क्षेत्रांतर्गत कस्बा नारायनपुर स्थित अंकित हॉस्पिटल

दिनांक 25.11.2023 की रात्रि में थाना अदलहाट क्षेत्रांतर्गत कस्बा नारायनपुर स्थित अंकित हॉस्पिटल के सामने गलत दिशा से आ रही i20 कार वाहन संख्या UP 64 AD 3390 व ट्रेलर वाहन संख्या BR 45 GB 4545 से टक्करा गयी । उक्त i20 कार में चालक सहित कुल 07 लोग सवार थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गये । कार सवार सभी लोग शादी समारोह वाराणसी से वापस सोनभद्र जा रहे थे । सूचना पर थाना अदलहाट पुलिस द्वारा तत्समय मौके पर पहुँच कर सभी घायलों को जरिये एम्बुलेंस लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय वाराणसी भेजा गया । जहाँ डाक्टरों द्वारा सभी घायलों को उचित इलाज हेतु ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया गया । जहाँ इलाज के दौरान 1. शकीला बानो पत्नी सरफराज निवासी ब्रह्म नगर थाना रावटसगंज सोनभद्र उम्र करीब 56 वर्ष, 2. हुस्न आरा पत्नी स्व0 दिलशाद निवासी ओबरा सोनभद्र उम्र करीब 40 वर्ष, 3.समिता परवीन पत्नी राशिद जमाल निवासी उर्मोड़ा थाना रावटसगंज उम्र 35 वर्ष व 4.दिलशान बख्तियार पुत्र स्वर्गीय दिलशाद उम्र करीब 12 वर्ष की मृत्यु हो गई है तथा अन्य का इलाज प्रचलित है । थाना अदलहाट पुलिस द्वारा घटना कारित करने वाले ट्रेलर को कब्जे में लेकर वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया तथा कार चालक से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.