News Express

नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार 

नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार 


राजगढ़,मिर्जापुर। राजगढ़ थाना पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार किया गया। बीते 17 अक्टूबर को थाना राजगढ़ क्षेत्रांतर्गत निवासी एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना राजगढ़ पर   विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। कार्यवाही के क्रम में मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर  वांछित अभियुक्त लल्लू उर्फ रामविलास पुत्र राजेन्द्र विश्वकर्मा निवासी दरवान को थाना राजगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

राजगढ़ से जयप्रकाश मौर्य कि रिपोर्ट

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.