News Express

थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग से सम्बन्धित छठां अभियुक्त गिरफ्तार

थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग से सम्बन्धित छठां अभियुक्त गिरफ्तार


मीरजापुर । विंध्याचल 


    थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 17.11.2023 को वादी रोहित बिन्द पुत्र कल्लू बिन्द निवासी अमरावती थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की माता को जान से मारने की नियत से फायर करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-201/2023 धारा 147,148,149,323,307,506,427 भादवि व 07 दण्डविधि अधिनियम पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
    पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अभिनन्दन द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा 05 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय/जेल भेजा जा चुका है । उप-निरीक्षक दयाशंकर ओझा मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित छठें अभियुक्त कमलेश बिन्द पुत्र स्व0भुँवर बिन्द निवासी छोटकी महुवरिया थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद चापड़ बरामद कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.