News Express

निर्धन असहायों में वितरण किया गया कंबल

निर्धन असहायों में वितरण किया गया कंबल

राजगढ़, मीरजापुर। विकासखंड राजगढ़ क्षेत्र के खटखरिया गांव के पंचायत भवन में आज ठंड को देखते हुए प्रगति इंडिया फाउंडेशन ने अध्यक्ष एवं सचिव बृजेश यादव ने गरीबों में कंबल वितरित किया। अध्यक्ष ने सबसे पहले मां सरस्वती के चित्र पर  माल्यार्पण किया। इसके बाद गरीबों में कंबल वितरण कार्यक्रम प्रारंभ किया ग्राम प्रधान पूनम यादव ने कहा कि यह पुनीत कार्य है ठंड धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है गरीब असहाय वृद्धि वर्ग के लोगों में कंबल वितरण करना पुण्य का काम है। और सभी समाज के समाजसेवी लोगों को आगे आकर इस पुनीत कार्य में भाग लेना चाहिए। संस्था के अध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि संस्था द्वारा यह शुरुआत इसी वर्ष से किया जा रहा है। और यह कार्य हर वर्ष लगातार जारी रहेगा। संस्था के द्वारा 150 कंबल गरीबों में बांटा गया। कंबल पाते ही गरीबों के चेहरे खिले उठे ग्राम प्रधान पूनम यादव ने कहा कि और भी गरीबों में जल्द से जल्द कंबल वितरण किया जाएगा जिससे इन्हें ठंड से बचाया जा सके। संचालन धर्मराज यादव ने किया इस मौके पर राजू चौहान दीपक मिश्रा राजू इंद्रजीत और ग्रामीण रहे।

राजगढ़ से जयप्रकाश मौर्य कि रिपोर्ट

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.