News Express

.थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा हत्या कर शव छुपाने के अभियोग से सम्बन्धित 03 नफर आरोपी गिरफ्तार —

1.थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा हत्या कर शव छुपाने के अभियोग से सम्बन्धित 03 नफर आरोपी गिरफ्तार —
                    थाना ड्रमण्डंगज जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 24.08.2023 को एक व्यक्ति द्वारा अज्ञात के विरूद्ध वादी की नाबालिक पुत्री को भगा ले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त तहरीर के आधार पर थाना ड्रमण्डगंज पर मु0अ0सं0- 62/2023 धारा 363 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । 
                 पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी तथा अपहृता की बरामदगी हेतु थाना प्रभारी ड्रमण्डगंज को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना ड्रमण्डगंज पर पंजीकृत उक्त अभियोग की विवेचना के क्रम में सुरागरसी पतारसी व इलेक्ट्रानिक/भौतिक साक्ष्य के आधार पर दिनांक 08.11.2023 को उप निरीक्षक भरत राय मय पुलिस टीम द्वारा थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्र से 03 नफर अभियुक्त 1. बसन्त लाल पुत्र रामकिशुन निवासी मलीपुर नोगवा थाना ड्रमण्डगंज जनपद मीरजापुर, 2. राजेश कुमार पुत्र शियाराम  व 3. पूजा देवी पत्नी राजेन्द्र  निवासीगण ग्राम चक भैसोड़ा महुगढ़ी थाना ड्रमण्डगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों से पुछने पर बताये कि वादी की नाबालिक पुत्री को बहला फुसला भगाकर ले जाकर भैसोड जेर की पहाड़ी के जंगल में हत्या कर शव छुपा दिया था । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध अंतर्गत धारा 302,201,120बी भादवि में नियमानुसार कार्यवाही कर मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
2.जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 30 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0 151/107/116  में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —
थाना को0शहर-02
थाना चिल्ह-04
थाना कछवां-02
थाना पड़री-04
थाना लालगंज-06
थाना हलिया-02
थाना अदलहाट-01
थाना जमालपुर-09

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.