News Express

थाना अदलहाट पुलिस द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार—

सराहनीय कार्यःमीरजापुर पुलिस
दिनांकः04.11.2023
1. थाना अदलहाट पुलिस द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार—
                           थाना अदलहाट, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 03.11.2023 को थाना अदलहाट क्षेत्रांतर्गत युवती द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-262/2023 धारा 376,506 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
                              पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अदलहाट को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः 04.11.2023 को प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना अदलहाट क्षेत्र से नामजद अभियुक्त प्रदीप कुमार सिंह पुत्र स्व0 रवीन्द्र नाथ सिंह निवासी ग्राम कोलना थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर के गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार कार्यवाही कर मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । 
2. थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार—
                           थाना राजगढ़, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 13.10.2023 को थाना राजगढ़ क्षेत्रांतर्गत निवासी एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध अपनी(वादी की) नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-143/2023 धारा 363 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
                              पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना राजगढ़ को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना राजगढ़ पंजीकृत उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित अपहृता को पूर्व में बरामद कर मुकदमा उपरोक्त में विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः 04.11.2023 को उ0नि0 रामकिशोर मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना राजगढ़ क्षेत्र से नामजद अभियुक्त किशन पुत्र श्रीराम चौहान निवासी अटारी थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-143/2023 धारा 363,366 भादवि में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए पकड़े गये अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
3. थाना को0शहर पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार —
    पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0शहर पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः04.11.2023 को उप-निरीक्षक हरिशंकर यादव मय पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी मो0एजाज उर्फ कल्लू पुत्र मो0खलील निवासी रामबाग कुरैशनगर थाना को0शहर जनपद मीरजापुर को उनके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
4. थाना को0कटरा पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार —
    पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0कटरा पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः04.11.2023 को उप-निरीक्षक महेन्द्र पटेल मय पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी मुन्ना यादव पुत्र लालचन्द्र यादव निवासी भटवा की पोखरी जनपद मीरजापुर को उनके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
5. थाना लालगंज पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार —
    पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना लालगंज पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया  । आज दिनांकः04.11.202 को थानाध्यक्ष लालगंज अजीत श्रीवास्तव मय पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अवधेश पाल पुत्र सीता पाल निवासी ग्राम लाइन थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को उनके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
6. थाना सन्तनगर पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार —
    पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सन्तनगर पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः04.11.2023 को उप-निरीक्षक ईश्वर चन्द्र यादव मय पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी अखिलेश पटेल पुत्र स्व0 हरिशंकर निवासी सन्तनगर थाना सन्तनगर जनपद मीरजापुर को उनके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
7. थाना जमालपुर पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार —
    पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जमालपुर पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः04.11.2023 को उप-निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार मय पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी मेहादेवी पत्नी भगवानदास निवासी मठना थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर को उनके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
8.जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 25 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0 151/107/116  में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —
थाना विन्ध्याचल-02
 थाना को0देहात-01
थाना चिल्ह-01
थाना कछवां-04
थाना पड़री-05
थाना जिगना-02
थाना चुनार-02
थाना जमालपुर-03
थाना मड़िहान-04
थाना अहरौरा-01

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.