News Express

स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा का राजगढ़ में हुआ आगमन 

स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा का राजगढ़ में हुआ आगमन 

राजगढ़,मिर्जापुर। राजगढ़ बाजार में गुरुवार को स्नातक एमएलसी आशुतोष सिंह का आगमन हुआ। जहां सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। 
  गुरुवार दोपहर स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा राजगढ़ बाजार में सपा ब्लॉक अध्यक्ष संतवीर मौर्य के आवास पर पहुंचे। जहां पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्नातक एमएलसी आशुतोष सिंह ने संतवीर मौर्य की भतीजी पूजा मौर्य की एक महीने पूर्व मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया। साथ ही साथ स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं से उन्होंने शिष्टाचार भेंट मुलाकात किया । इस अवसर पर सपा मड़िहान विधानसभा अध्यक्ष शैलेश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष संतबीर मौर्य, गणेश केसरी, लालता मौर्य, विकास, संजय मौर्य  जगदीश विश्वकर्मा, सिद्धार्थ उपाध्याय,सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


राजगढ़ से जयप्रकाश मौर्य कि रिपोर्ट

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.