News Express

मधुमक्खियों के हमले से महिला घायल

मधुमक्खियों के हमले से महिला घायल

राजगढ़,मिर्जापुर। राजगढ़ थाना क्षेत्र के चौखडा गांव में गुरुवार की सुबह मधुमक्खियो के हमले से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती किया गया।
चौखड़ा गांव निवासिनी 45 वर्षीय वैजयंती गुरुवार की सुबह घाघर नहर की तरफ गई थी। इसी दौरान घाघर नहर के किनारे पीपल के पेड़ में छत्ता लगाए मधुमक्खियो ने महिला के ऊपर हमला कर दिया। मधुमक्खियो के डसने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बचने के लिए महिला घाघर नहर के पानी में कूद गई। परिजनों ने पानी से निकलकर महिला को अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। वहां इलाज चल रहा है।


राजगढ़ से जयप्रकाश मौर्य कि रिपोर्ट

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.