News Express

जिलाधिकारी ने प्रातः काल विन्ध्याचल पहुंचकर व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण 

जिलाधिकारी ने प्रातः काल विन्ध्याचल पहुंचकर व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण 

मीरजापुर :: जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आज प्रातः काल लगभग 06ः30 से 07 बजे के आस पास विन्ध्याचल पहुंचकर चल रहे शारदीय नवरात्र मेला के व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मन्दिर परिसर, न्यू वी0आई0पी0 मार्ग, पक्का घाट व विभिन्न घाटो पर भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटो के ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर उपस्थिति चेक करते हुये चुस्त दुरूस्त व्यवस्था हेतु आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी विन्ध्याचल मन्दिर में दर्शन के लिये कतारबद्ध कई दर्शनार्थियो से वार्ता भी की तथा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल भी उपस्थित रहें।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.