News Express

जल नल योजना के पाईप लाईन में लगे गेट वाल को खोल ले गये चोर
जल नल योजना के पाईप लाईन में लगे गेट वाल को खोल ले गये चोर

जल नल योजना के पाईप लाईन में लगे गेट वाल को खोल ले गये चोर
 
बरसात में सभी जलाशय एवं बांध को पानी से भरने की योजना बनाई जाए
                                                     केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना जल जीवन मिशन के तहत हर घर को शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए लगाये जा रहें पाईप लाईन का कार्य बहुत ही धीमा हैं। कार्य की धीमी प्रगति के कारण दिनों-दिन समस्याएं बढ़ती ही जा रही है।कार्य की धीमी प्रगति को देखते हुए चोर भी सक्रिय हो गए हैं। जमालपुर विकास खंड के चौकियां ब्रांच माइनर डूही खुर्द गांव के पास नहर के किनारे डाले गए पाइप लाइन में से जगह-जगह लगे गेटवाल,नट बोल्ट आदि को चोर खोल ले जा रहे है।कई जगहों से चोरी की ऐसी छोटी छोटी घटनाएं देखने-सुनने के लिए मिल रही है।पानी सप्लाई टेस्टिंग में भी जगह-जगह पानी का रिसाव हो रहा है,जिससे मार्गों में पानी फैल कर कीचड़ हो जा रहा है। पाइप लाइन डालते वक्त खोदे गए गड्ढे जैसे के तैसे पड़े हुए है,जिस कारण से आये दिन लोग दुर्घटना के शिकार भी हो रहे हैं। सरकार की महत्त्वाकांक्षी परियोजना शासन की उदासीनता एवं कार्यदाई संस्था की लापरवाही से आम लोगों के लिए मुसीबत पैदा करने वाली बनती जा रही है। कुछ वर्षों से कम वर्षा होने के कारण किसानों के सामने सिंचाई की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।जिले के सारे बांध खाली ही रह जा रहें हैं,पानी के अभाव में खेतों की सिंचाई भी नहीं हो पा रही है और अब उसमें से पेयजल के लिए पानी लिये जाने की परियोजना बनाई जा रही है ।जो किसी भी तरह से उचित नहीं है।  शासन के इस अदूरदर्शी निर्णय से भविष्य में इस क्षेत्र में सिंचाई एवं पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न होने वाली है। अन्न दाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह सहित डॉ दूधनाथ यादव,अमीत सिंह,शशि सिंह,राजन गुप्ता,विनोद सिंह,मनोज सिंह,बशिष्ठ सिंह,जगनरायन सिंह,विश्वनाथ सिंह,शिवाजी सिंह,राकेश सिंह आदि किसानों ने मांग किया कि पेयजल हेतु किसी अन्य जलश्रोत से पानी लेने की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए बरसात के मौसम में जिले के सारे जलाशयों को भी भरे जाने की योजना बनाये जाने की जरूरत है।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.