News Express

15 अक्टूबर को आएंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष

15 अक्टूबर को आएंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष

मीरजापुर। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा सांसद राजीव रंजन उर्फ लल्लन सिंह का आगमन 15 अक्टूबर को जिले में होने जा रहा है। नवरात्रि में मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद लल्लन सिंह पत्रकारों से वार्ता भी करेंगे। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र पटेल ने दी है। सत्येंद्र पटेल ने कहा है कि 15 अक्टूबर को 11:00 बजे जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिले में आएंगे। मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद कैंप कार्यालय चंद्रदीपा जंगी रोड पर पत्रकारों से वार्ता भी करेंगे। सूत्र बताते हैं कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस दौरान कुछ घोषणा भी कर सकते हैं।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.