News Express

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा गोवध निवारण अधिनियम के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 19.09.2022 को 29  राशि गोवंश को पकड़ा गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0- 99/2022 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनिमय पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । 
                      पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारा पशु तस्करी में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक अहरौरा को निर्देश दिए गए थे । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 15.03.2023 को उ0नि0 इन्द्रजीत सिंह यादव मय पुलिस बल द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्र से प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त बल्लू नट उर्फ बब्लु नट पुत्र स्व0 गामा नट निवासी बरगंवा थाना को0चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.