News Express

जिगना। बिंध्याचल कोतवाली

जिगना। बिंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के निफरा गांव में बुधवार की शाम को विवाहिता ने कूंए में कूदकर जान दे दी। परिवारवालों ने पीएचसी सर्रोंई में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गांव निवासी संदीप उर्फ हर्ष पांडेय गुजरात के सूरत शहर में अपना काम-धंधा करते हैं। बुधवार की शाम छः बजे घर के ठीक सामने स्थित पुराने कूएं में उनकी पत्नी प्रीति 30 कूंए में कूद गई। कूंए में उतरे दो लोगों ने रस्सी के सहारे उसे बाहर निकाल लिया। आनन-फानन में उसे पीएचसी सर्रोंई में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर गुरुवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। विवाहिता दो बेटियों व एक बेटे की मां थी। परिवार वालों ने बताया कि पति सात माह पहले गुजरात गया था। उसके आने पर शव की अंत्येष्टि क्रिया की जाएगी। मृतका का मायका पड़री थाना क्षेत्र के मसारी गांव में है।आम चर्चा है कि पति से मोबाइल पर काफी देर तक बातचीत के दौरान अचानक विवाहिता ने कूंए में कूदकर जीवनलीला समाप्त कर लिया। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रही। कोतवाली प्रभारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.