News Express

जिगना थाना क्षेत्र के गौरा गांव

जिगना थाना क्षेत्र के गौरा गांव के नारेपार मजरा में गुरुवार की जमीनी विवाद में दो पड़ोसियों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष से पति-पत्नी घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। गांव निवासी चक्रधर सिंह और उनके पड़ोसी रामजी सिंह के बीच जमीन संबंधी विवाद चला आ रहा है। सुबह नौ बजे दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे व धारदार हथियार से मारपीट शुरू हो गई। जिसमें एक पक्ष से ओंकारनाथ सिंह 55 पुत्र तेजप्रताप सिंह तथा उनकी पत्नी शीला देवी 50 घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी सर्रोंई में भर्ती कराया। जहां पर ओंकारनाथ सिंह को चिकित्सकों ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल में उनकी हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा ने बताया कि मारपीट की घटना में शामिल रामजी सिंह तथा उसके बेटे अश्विनी उर्फ शनी को हिरासत में लिया गया है।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.