News Express

10 फीट मगरमच्छ मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप

10 फीट मगरमच्छ मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप
ड्रामड गंज
थाना  हालिया क्षेत्र के अंतर्गत परसिया 
मुढपेली गांव में 10 फीट का मगरमच्छ मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हलिया क्षेत्र के अंतर्गत परसिया मुढपेली गांव के निवासी छोटकू पाल के धान के खेत में एक विशालकाय 10 फीट का मगरमच्छ मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया छोटकू पाल अपने खेत में पानी लगाने गए थे वहीं खेत में 10 फीट का विशालकाय मगरमच्छ दिखा और वह छोटकू पाल पर हमलावर हुआ किसी तरह से बचाव करते हुए शोरगुल करते हुए खेत से बाहर निकले और लोगों को बुलाया ग्राम वासी इकट्ठे हुए इसकी सूचना वन विभाग को दी गई ग्रामीण और वन विभाग के सहयोग से विशालकाय मगरमच्छ को पकड़ा गया और अदवा बैराज में छोड़ दिया गया अक्सर क्षेत्र में मगरमच्छ मिलने की सूचना आती है भूख के कारण मगरमच्छ बस्ती की ओर रुख करते हैं

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.