News Express

रंगदारी मागने व जान से मारने की नियत से गोली चलाने के दो आरोपी गिरफ्तार 

रंगदारी मागने व जान से मारने की नियत से गोली चलाने के दो आरोपी गिरफ्तार 


राजगढ़,मिर्जापुर। राजगढ़ थाना पुलिस द्वारा रंगदारी मागने व जान से माने की नियत से गोली चलाने से सम्बन्धित दो आरोपी गिरफ्तार किये गए। बीते 29 सितंबर को राजकुमार मौर्या पुत्र स्व0 बुद्धिराम निवासी चितविश्राम द्वारा एक नामजद व दो अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध पत्नी व पुत्र को तमंचा दिखाकर गंहना व पैसा मांगने तथा नही देने पर तमंचा से गोली चलाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। जिसके आधार पर थाना राजगढ़ पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।  बुधवार को प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव थाना राजगढ़ मय पुलिस टीम द्वारा थाना राजगढ़ क्षेत्र से अभियुक्तगण रामकेश पुत्र रामदुलारे निवासी खम्हवा जउती थाना चुनार व मुनिम पुत्र एकन्नी निवासी देवरी उत्तर थाना लालगंज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

राजगढ़ से जयप्रकाश मौर्य कि रिपोर्ट

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.