News Express

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर किया गया परेड का निरीक्षण जवानों को मानसिक व शारिरिक रूप से स्वस्थ्य रहने हेतु लगवायी गयी दौड़

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर किया गया परेड का निरीक्षण जवानों को मानसिक व शारिरिक रूप से स्वस्थ्य रहने हेतु लगवायी गयी दौड़

        
मीरजापुर


पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अभिनंदन द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउण्ड पर परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया । परेड के निरीक्षण के उपरान्त जवानों को शारिरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए दौड़ लगवायी गयी । तत्पश्चात परेड में शामिल जवानों में एकरूपता व अनुशासन बनाये रखने के लिए ड्रिल करायी गयी । साप्ताहिक परेड के दौरान पी0आर0वी0 112  वाहनों को चेक किया गया तथा उपकरणों के रख रखाव हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा परेड के उपरान्त पुलिस लाइन में स्थित आवासीय परिसर, वर्दी स्टोर, बैरक, मेस, आर ओ प्लांट, स्टोर रूम, यातायात कार्यालय सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के उपरान्त अर्दली रूम में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यतन रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । 
    उक्त परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर,क्षेत्राधिकारी लालगंज, क्षेत्राधिकारी/प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन मीरजापुर, यातायात उपनिरीक्षक तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.