News Express

मा0 केन्द्रीय मंत्री वाणिज्य एवं उद्योग व मा0 विधायक नगर ने कैश वैन लूटकांड में मृतक जय सिंह 

मा0 केन्द्रीय मंत्री वाणिज्य एवं उद्योग व मा0 विधायक नगर ने कैश वैन लूटकांड में मृतक जय सिंह 
के परिजनो को दो लाख रूपया नगद दी गयी सहायता राशि 

मृतक के दोनो बच्चों के शिक्षा व परवरिश के लिये मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं विधना पत्नी को विधवा पेंशन के स्वीकृति हेतु पूर्ण की गयी औपचारिकताए

मीरजापुर

 विगत दिनों 12 सितम्बर 2023 को थाना कोतवाली कटरा स्थित मोहल्ला बेलतर के एक्किस बैंक की कैश वैन लूटकांड में मृतक गार्ड जय सिंह की पत्नी श्रीमती सचिता को मा0 केन्द्रीय मंत्री वाणिज्य एवं उद्योग भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल एवं मा0 विधायक नगर श्री रत्नाकर मिश्र की तरफ से संयुक्त रूप से दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता/मदद प्रदान किया गया। मा0 केन्द्रीय मंत्री जी के प्रतिनिधि श्री उदय पटेल, मा0 अध्यक्ष अपना दल एस इंजीनियर राम लौटन बिन्द एवं मा0 विधायक नगर के प्रतिनिधि श्री चित्रसेन मिश्र के द्वारा मृतक जय सिंह के घर पहंुचकर दो लाख रूपया नगद धनराशि मृतक जय सिंह के पत्नी को दिया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर चन्द्रभानु सिंह के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें। इसी क्रम में ग्राम पंचायत बनकट के कोटेदार रिंकू सिंह के द्वारा भी एक वर्ष के लिये निशुल्क अनाज सहायता भी दिया गया।
    जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश के अनुपालन में जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को बाल सेवा योजना के तहत दोनो बच्चों के परवरिश व शिक्षा के लिये 2500-2500 रूपया प्रतिमाह दिये जाने के लिये समस्त औपचारिकताए पूर्ण करा ली गयी हैं। इसी क्रम में मृतक जय सिंह की विधना पत्नी श्रीमती सचिता को विधना पेंशन योजना के लिये समस्य औपचारिकताए पूर्ण करायी गयी।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.