News Express

मीरजापुर पुलिस

मीरजापुर पुलिस
प्रेस नोट
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में व्यापार मण्डल की बैठक कर सुनी गयीं उनकी समस्याएं तथा सुरक्षा व सहयोग का दिया गया भरोसा—
    आज दिनांकः 22.09.2023 को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में आगामी त्यौहारो के दृष्टिगत जनपद के बैंक प्रबधकों, बैंक मित्रों, सर्राफा व्यवसायियों, पेट्रोल पम्प मालिकों एवं व्यापार मण्डल के पदाधिकारीगण के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा सुरक्षा व सहयोग का भरोसा दिया गया । उनकी सुरक्षा के साथ ही उनके व्यापार में आनी वाली सुरक्षा संबंधी समस्याओं को प्रत्येक व्यापारी बन्धु से पूछ कर जानकारी की गयी तथा साथ ही समस्याओं को दूर करनें के लिए पुलिस के माध्यम सें हर संभव प्रयास करनें की बात कही गयी और उनसे ये भी कहा सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने अपने प्रतिष्ठानों/दुकानों में सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगायें । किसी प्रकार के अपराधी या व्यक्ति द्वारा धमकी आदि दी जाती है तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें । 
                  उक्त बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर सहित व्यपार मण्डल अध्यक्ष, जनपद के व्यापारी बन्धु, बैक मित्र व अन्य सम्मानित पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.