News Express

एक्सिस बैंक कैश वैन की लूट कांड में मृतक गार्ड के परिजन को जिलाधिकारी ने दिया तीस हजार का सहायता/सहयोग राशि 

एक्सिस बैंक कैश वैन की लूट कांड में मृतक गार्ड के परिजन को जिलाधिकारी ने दिया तीस हजार का सहायता/सहयोग राशि 

जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट ने मृतक गार्ड के घर पहुंचकर परिजन को दिया चेक 

मीरजापुर 20 सितम्बर 2023- विगत दिनांक 12 सितम्बर 2023 को थाना कटरा कोतवाली स्थित मोहल्ला बेलतर एक्सिस बैंक की कैश वैन की लूट कांड में मृतक गार्ड जय सिंह पत्नी श्रीमती सचिता को जिलाधिकारी/अध्यक्ष भारतीय रेडक्रास सोसाइटी शाखा मीरजापुर की तरफ से अनुमोदन के उपरान्त रूपया 30000 (तीस हजार रूपया) की आर्थिक सहायता/सहयोग राशि प्रदान किया गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की तरफ से नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह एवं डाॅ गुलाब चन्द सचिव रेडक्रास सोसाइटी द्वारा मृतक के घर पहुंचकर पत्नी श्रीमती सचिता को चेक प्रदान किया गया साथ ही मौके पर मृतक के परिजनों को उत्तर प्रदेश शासन स्तर से अनुमन्य समस्त आर्थिक सहायता/सहयोग प्रदान किये जाने की प्रक्रिया को त्वरित ढंग से पूर्ण करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया गया।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.