News Express

जिगना। थाना क्षेत्र के दुगौली गांव में रविवार की सुबह मछली पकड़ने वाले मल्लाहों के जाल में फंसे घड़ियाल के बच्चे को देखने के लिए गंगा नदी के घाट पर मजमा लग गया।

जिगना। थाना क्षेत्र के दुगौली गांव में रविवार की सुबह मछली पकड़ने वाले मल्लाहों के जाल में फंसे घड़ियाल के बच्चे को देखने के लिए गंगा नदी के घाट पर मजमा लग गया। गांव निवासी एक मांझी ने दिन दूनी-रात चौगुनी तरक्की के अंधविश्वास के चलते उसे घर-आंगन में मिट्टी के नीचे जिंदा गाड़ने की जिद पकड़ ली। घड़ियाल का बच्चा मिलने की खबर फैलते ही घाट पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। गंगा वारियर्स एवं प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश चंद्र उर्फ गुंजन पांडेय ने घड़ियाल के बच्चे को मल्लाहों के चंगुल से छुड़ाकर अपने कब्जे में ले लिया। मामले की सूचना लालगंज रेंज के वन क्षेत्राधिकारी के-के सिंह को सूचना दी। प्रधान प्रतिनिधि ने घड़ियाल के बच्चे को मौके पर पहुंचे वनकर्मियों पिंटू लाल, रामप्रकाश, मिश्रा, अवधेश कुमार, राजदीप वर्मा को सौंप दिया। वनकर्मियों ने बताया कि कमोबेश डेढ़ फीट लंबा घड़ियाल संभवतः यमुना नदी से बहकर गंगा नदी में घाट की तरफ आ गया होगा। ग्रामीणों की सलाह पर वनकर्मियों ने इसे लालगंज अथवा हलिया क्षेत्र स्थित किसी जलाशय में स्वच्छंद विचरण के लिए छोड़ने के लिए अपने साथ ले गए। वहीं लालगंज रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि प्रयागराज जिले के पूर्वी छोर पर स्थित बामपुर गांव से छानबे क्षेत्र के बबुरा गांव के मध्य गंगा नदी डाल्फिन एरिया के रूप में चिह्नित है। ऐसे में इधर घड़ियाल अथवा मगरमच्छ मिलने की संभावना कम ही रहती है।

महिला से छेड़खानी को लेकर हुई मारपीट में दो घायल। दोनो पक्षो की तहरीर पर पुलिस जाच में जुटी। राजगढ़। राजगढ़ थाना क्षेत्र के तालर गांव में बीती रात महिला से छेड़खानी करने को लेकर हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। पीड़ित महिला ने राजगढ़ थाना पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जबकि पुलिस को दूसरे पक्ष ने भी पहले ही मारपीट की तहरीर दे चुका था। दोनो पक्षों की तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के तालर गांव निवासिनी एक महिला ने राजगढ़ थाना पर तहरीर देकर बताया कि शनिवार की रात अपने घर में सोई हुई थी। इसी दौरान रात लगभग 11 बजे पड़ोस का एक किशोर घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा।महिला की नींद खुली तो शोर मचाने लगी। शोर गुल सुनकर घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी किशोर वहां से फरार हो गया। महिला ने आपबीती अपने परिजनों को सुनाया। जिस पर आक्रोशित परिजन आरोपी के घर पहुंचकर शिकायत किए, जिस पर दोनो पक्षों के आरोप प्रत्यारोप के बीच मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। रविवार को पीड़िता ने राजगढ़ थाना पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजगढ़ राणा प्रताप यादव ने बताया कि दोनो पक्षों से तहरीर मिली है।जांच कर कार्यवाई की जायेगी।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.