News Express

विद्युत करंट  लगने से वृद्ध महिला अचेत ।

विद्युत करंट  लगने से वृद्ध महिला अचेत ।

राजगढ़,मिर्जापुर। राजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार सुबह विद्युत करंट की चपेट में आने से वृद्ध महिला अचेत हो गई। आनन फानन में परिजनों ने वृद्ध महिला को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। 
 क्षेत्र के खोराडीह गांव निवासिनी शिव कुमारी (60) पत्नी इंद्रदेव गुरुवार सुबह घर के सामने विद्युत तार पर गिला कपड़ा डालने  के लिए गई थी।   तार में करंट आ रहा था जिससे वृद्ध महिला विद्युत करंट की चपेट में आने से अचेत हो गई । परिजनों ने वृद्ध महिला को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया ,जहां वृद्ध महिला की हालत सामान्य बताई जा रही थी।

राजगढ़ जयप्रकाश मौर्य कि रिपोर्

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.