News Express

“सराहनीय कार्य मीरजापुर पुलिस”

“सराहनीय कार्य मीरजापुर पुलिस”
दिनांकः23.08.2023
1.थाना को0देहात पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार —
            थाना को0देहात जनपद मीरजापुर पर दिनांकः11.08.2023 को थाना को0देहात क्षेत्रांतर्गत निवासिनी एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध अपनी(वादिनी की) नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-179/2023 धारा 363,366 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
            पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करते हुए अपहृता की बरामदगी कराये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक को0देहात को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पुलिस द्वारा अपहृता को पूर्व में बरामद कर थाना स्थानीय पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग मं  अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः23.08.2023 को उप-निरीक्षक नरेन्द्र कुमार यादव चौकी प्रभारी भरूहना मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त धर्मवीर पुत्र श्रीरामानन्द निवासी खजुहां थाना गोसाईगंज जनपद कन्नौज को रेलवे स्टेशन मीरजापुर से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । 
2.थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा किशोरियों का अश्लील गाने पर फोटो लगाकर वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार—
            थाना ड्रमण्डगंज जनपद मीरजापुर पर दिनांकः21.08.2023 को थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्रांतर्गत निवासी एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध अपनी(वादी की) पुत्री तथा उसके साथ की अन्य 02 किशोरियों की अश्लील गाने पर फोटो लगाकर वीडियो फेसबुक पर पोस्ट करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना ड्रमण्डगंज पर मु0अ0सं0-58/2023 धारा 67बी आइटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
            पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष ड्रमण्डगंज को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित करते हुए आज दिनांकः23.08.2023 को थानाध्यक्ष ड्रमण्डगंज जितेन्द्र सरोज मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त सैफ अंसारी उर्फ एलेक्स पुत्र गुलशन अंसारी निवासी देवहट थाना ड्रमण्डगंज जनपद मीरजापुर को थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । 
3.थाना चुनार पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार —
                पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चुनार पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः23.08.2023 को उप-निरीक्षक सुशील त्रिपाठी मय पुलिस टीम द्वारा वारंटी प्रभात उर्फ लव पुत्र दशरथ पटेल निवासी रामसरोवर बड़ागांव थाना चुनार जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

4.जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 14 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0 151/107/116  में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —
थाना को0शहर-02
थाना को0कटरा-02
थाना लालगंज-02
थाना जिगना-04
थाना चुनार-01
थाना जमालपुर-03

News Image

News Image

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.