News Express

बिजली आपूर्ति की व्यवस्था ने सपा बसपा शासनकाल की यादों को ताजा किया

बिजली आपूर्ति की व्यवस्था ने सपा बसपा शासनकाल की यादों को ताजा किया
डमंड गंज
योगी शासन का दूसरा कार्यकाल विद्युत आपूर्ति अव्यवस्था के रूप में याद किया जाएगा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति किस रोस्टर से संचालित किया जा रहा है आम जनता को नहीं मालूम है कौन सा नियम लागू है राष्ट्रवाद के नाम पर कब तक जनता ऐसी अव्यवस्था को सहन करेगी जबकि  2024 का चुनाव सामने खड़ा है ज्ञात हो आम जनता का सीधा-सीधा कहना है इस समय वर्तमान में क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से अवस्थित दुख देने वाला चल रहा है भीषण गर्मी में आम जनता सड़कों पर राज गुजारने के लिए मजबूर हैं और पानी पी पीकर विभागीय कर्मचारियों को कोस रही है सपा बसपा के शासनकाल की यादों को ताजा कर दिया है कहीं जर्जर तारों की समस्या लो वोल्टेज की समस्या उस पर कोढ़ की खाज की तरह बिजली की आपूर्ति कितने घंटे की है किस रोस्टर का पालन हो रहा है यह बताने वाला कोई नहीं है एक दिन में कहीं 4 घंटा कहीं 3 घंटा कहीं 5 घंटा यही बिजली की आपूर्ति है जिसमें कितने मिनट कितने घंटे टीकी रहेगी कुछ मालूम नहीं है इस भीषण गर्मी में जिसमें छोटे मासूम बच्चे और महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित है सारी रात मच्छरों के साथ आम जनता को बिताना पड़ रहा है निश्चित रूप से इस समय आम जनता बेहद दुखी और आक्रोशित है सबसे बड़ी समस्या भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का है वह आम जनता को जवाब नहीं दे पा रहे हैं आम जनता उन पर व्यंग कर रही है और ताने मार रही है किस मुंह से आगामी चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनता से पार्टी के लिए वोट मांगेंगे इस समय उन्हें आम जनता से मुंह छुपाना पड़ा रहा है विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के कारण शासन की बदनामी हो रही है आम जनता मांग करती है अभिलंब बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और लापरवाह गैरजिम्मेदार विभागीय कर्मचारियों को जिम्मेदार बनाया जाए नियमित बिजली आपूर्ति के रोस्टर का पालन किया जाए

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.