News Express

नहर के किनारे फिर भी खेत पड़े सूखे

नहर के किनारे फिर भी खेत पड़े सूखे
ड्रमंड गंज
एक कहावत है कुएं के पास कोई प्यासा पड़ा हो यही स्थिति पानी के लिए परेशान खेतों की सिंचाई के लिए परेशान हलिया क्षेत्र के सुदूर गांवों की है ज्ञात हो ब्लाक हलिया का पूर्वी क्षेत्र जो जंगल और पहाड़ों से घिरा हुआ है उस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या बुनियादी समस्याओं के साथ सबसे विकट  समस्या पानी की है पीने का पानी अथवा खेतों की सिंचाई का पानी सबसे बड़ी बाणसागर की परियोजना है जो ग्राम सभा सगरा और मटीहरा गांव के मध्य से निकलता है दोनों का न्याय पंचायत एक है राजस्व गांव भी एक है बाणसागर का नहर दोनों गांव के मध्य से गुजरता है और दोनों गांव के हजारों एकड़ की खेती जमीन सुखी पड़ी है यही उस क्षेत्र के किसानों की बहुत बड़ी समस्या है खेती सूख रही है या सूख गई है नहर का पानी भरा हुआ है लेकिन सिंचाई नहीं किया जा सकता यह विडंबना है उस गांव के किसानों का उस क्षेत्र के किसान मांग करते हैं कि एक छोटी सी माइनर नहर उस गांव सभा को भी दिया जाए जिससे गांव के किसानों को बाणसागर के नहर का लाभ मिल सके

News Image

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.