News Express

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में विधानसभा छानबे उप चुनाव–2023 को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत छानबे विधनासभा क्षेत्रांतर्गत भारी संख्या में पुलिस/पी.ए.सी. बल व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के स

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में विधानसभा छानबे उप चुनाव–2023 को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत छानबे विधनासभा क्षेत्रांतर्गत भारी संख्या में पुलिस/पी.ए.सी. बल व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के साथ एरिया डॉमिनेशन/फ्लैग मार्च कर आमजन में निर्भीक होकर मतदान करने का दिया गया संदेश —
          आगामी विधानसभा छानबे उप निर्वाचन-2023 को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “संतोष कुमार मिश्रा” के निर्देशन में शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत आज दिनांक 25.04.2023 को छानबे विधानसभा क्षेत्रांतर्गत क्षेत्राधिकारी एवं थाना विंध्याचल, थाना जिगना, थाना संतनगर ,थाना लालगंज, थाना हलिया व थाना ड्रमण्डगंज के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षगण मय पुलिस बल द्वारा केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च/एरिया डॉमिनेशन किया गया। फ्लैग मार्च/एरिया डॉमिनेशन के दौरान स्थानीय पुलिस बल एवं केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल द्वारा सयुक्त रूप से भारी संख्या में विधानसभा छानबे के संवेदनशील बूथों, बाजार एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण कर जहाँ अराजक एवं असामाजिक तत्वों तथा आपराधिक प्रवृत्तियों के व्यक्तियों में कड़ी कार्यवाही का संदेश दिया गया वहीं आम जनमानस में सुरक्षा का एहसास कराते हुए सौहार्द पूर्ण माहौल बनाये रखने एवं शांतिपूर्ण वातावरण में  सकुशल चुनाव संपन्न कराने का संदेश दिया गया।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.