News Express

जहरीले जंतु के काटने से महिला की बिगड़ी हालत, निजी क्लीनिक में कराया भर्ती 

जहरीले जंतु के काटने से महिला की बिगड़ी हालत, निजी क्लीनिक में कराया भर्ती 

हलिया 
हलिया थाना क्षेत्र के राजपुर के नौडिहवा मोहल्ला निवासी राम सकल की 35 वर्षीया पत्नी सरस्वती देवी शुक्रवार रात नौ बजे के करीब खाना बनाने के लिए अपने पक्के मकान में रखे उपली निकालने के लिए गई तो उसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने हाथ में काट लिया। महिला ने जहरीले जंतु काटने की बात पति को बताई और कुछ ही देर बाद महिला अचेत होने लगी तो परिजन उपचार हेतु हथेड़ा गांव स्थित निजी क्लीनिक में भर्ती कराया जहां रविवार सुबह हालत सामान्य होने पर परिजन महिला को घर लेकर चले गए। पति रामसकल ने बताया कि शुक्रवार की रात खाना बनाने के लिए पत्नी उपली निकालने गई थी कि उसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने हाथ में काट लिया था।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.