News Express

अज्ञात कारणों से बस में आग लगी सभी यात्री सुरक्षित

अज्ञात कारणों से बस में आग लगी सभी यात्री सुरक्षित
डामडगज
अज्ञात कारणों से दर्शनार्थियों से भरी बस में आग लग गई सौभाग्य बस सभी यात्री सुरक्षित बच गए हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार

थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्रान्तर्गत भैसोड़ बलाय पहाड़ के पास दर्शनार्थियों से भरी बस वाहन संख्याः UP62AT 5787 जो काठमाण्डू से 60 दर्शनार्थियों को दर्शनोपरान्त वापस सीधी(मध्य प्रदेश) लेकर आ रही थी कि अचानक बस में आग लग गयी । बस में सवार सभी दर्शनार्थी सकुशल एवं सुरक्षित है । सूचना पर फायर सर्विस तथा थाना ड्रमण्डगंज पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर फायर सर्विस की मदद से आग बुझा दी गयी है, अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है । आवागमन/यातायात व्यवस्था सुचारू रुप से जारी है ।

आज दिनांकः15.08.2023 को थाना को0कटरा क्षेत्रान्तर्गत रेलवे स्टेशन मीरजापुर के सामने एक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब-50 वर्ष के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना पर थाना को0कटरा पुलिस बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास कराते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.