News Express

सड़क दुघर्टना में दो लोग घायल,रेफर।

सड़क दुघर्टना में दो लोग घायल,रेफर।
राजगढ़।
    राजगढ़ थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर गांव के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।जबकि बाइक चालक बाल-बाल बच गया। एंबुलेंस द्वारा दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया गया।जहां पर हालत गंभीर देखते हुए दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
   जानकारी के अनुसार  थाना क्षेत्र के तलरे गांव निवासी निरहू 20 वर्ष पुत्र मुनीब तथा रवि 16 वर्ष पुत्र रामबली बघौडा बाजार से अपने घर जा रहे थे।जैसे ही इंदिरा नगर गांव के पास पहुचे की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में चली गयी।जिससे बाइक सवार दोनो चोटिल हो गए।जबकि बाइक चालक रिंकू बाल बाल बाच गया।दोनो घायलों को एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया।जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल मिर्जापुर रेफर कर दिया गया।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.