News Express

मीरजापुर पुलिस

मीरजापुर पुलिस
प्रेस नोट
दिनांकः08.08.2023
थाना विन्ध्याचल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अकोढ़ी में हुई एक व्यक्ति की हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 05 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद —
                  थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः06.08.2023 को वादी आदर्श सिंह पुत्र विनोद सिंह निवासी अकोढ़ी थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर द्वारा लिखित तहरीर बावत के चाचा जयनरायन सिंह उम्र करीब-45 वर्ष की ग्राम अकोढ़ी स्थित निर्माणाधीन कूड़ा घर की देखभाल के दौरान दिनांकः05.08.2023 को अमित सिंह आदि 4-5 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एकराय होकर लोहे की रॉड से मारपीट कर गंभीर रुप से घायल करने और बेहोश कर देने के सम्बन्ध दी गयी । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-120/2023 धारा 147,148,307 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । घायल जयनरायन सिंह उपरोक्त की इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर वाराणसी में मृत्यु हो गयी ।
                 पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में स्वाट/सर्विलांस, एसओजी व थाना विन्ध्याचल पुलिस की टीमें गठित की गयी । गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना विन्ध्यचाल पर पंजीकृत मु0अ0सं0-120/2023 धारा 147,148,323,302 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी पतारसी, इलेक्ट्रानिक एवं भौतिक साक्ष्य संकलित करते हुए प्राप्त सूचना के आधार पर आज दिनांकः08.08.2023 को थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से उपरोक्त घटना कारित करने वाले मोटरसाइकिल व कार सवार 05 नफर अभियुक्तों 1.अमित सिंह, 2.संदीप सिंह उर्फ भुंवर, 3.चन्द्रजीत शुक्ला उर्फ गोलू, 4.सत्यम सिंह उर्फ मन्ने, 5.संतोष सोनकर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद आलाकत्ल लोहे का रॉड बरामद किया गया तथा मौके से बरामद मोटरसाइकिल अपाचे वाहन संख्याः UP63AU4507 व कार i-10 वाहन संख्याः UP65FT8623 का वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया ।
विवरण पूछताछ —
             गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में बताया गया कि ग्राम अकोढ़ी में निर्माणाधीन कूड़ा घर पर दिनांकः05.08.2023 की रात्रि में जयनरायन से जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी व वाद विवाद हुआ । इसी दौरान हम लोगो ने लोहे की रॉड से मार दिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया था जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण —
1.अमित सिंह पुत्र मनोज सिंह निवासी अकोढ़ी थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-34 वर्ष ।
2.संदीप सिंह उर्फ भुंवर पुत्र मनोज सिंह निवासी अकोढ़ी थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-29 वर्ष।
3.चन्द्रजीत शुक्ला उर्फ गोलू पुत्र रामनाथ शुक्ला निवासी अकोढ़ी थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-32 वर्ष ।
4.सत्यम सिंह उर्फ मन्ने  पुत्र महेन्द्र सिंह उर्फ भुंवर निवासी अकोढ़ी थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-23 वर्ष ।
5.संतोष सोनकर पुत्र स्व0उमाशंकर सोनकर निवासी स्टेशन रोड कस्बा विन्ध्याचल थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-23 वर्ष ।
विवरण बरामदगी —
    घटना में प्रयुक्त एक अदद आलाकत्ल लोहे का रॉड ।
    एक अदद कार i-10 वाहन संख्याःUP65FT8623.
    एक अदद अपाचे मोटरसाइकिल वाहन संख्याःUP63AU4507.
पंजीकृत अभियोग —
  मु0अ0सं0-120/2023 धारा 147,148,323,302 भादवि थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
आपराधिक इतिहास —
     अभियुक्त अमित सिंह (HS No.138 A)उपरोक्त —
1.मु0अ0सं0-178/2013 धारा 392/504/411 भादवि थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
2.मु0अ0सं0-884/2013 धारा 110 G सीआरपीसी थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
3.मु0अ0सं0-441/2016 धारा 395/34/120बी/336/427/341 भादवि थाना जिगना जनपद मीरजापुर ।
4. मु0अ0सं0-459/2016 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जिगना जनपद मीरजापुर ।
5.मु0अ0सं0-461/2016 धारा 41/411/414 भादवि थाना जिगना जनपद मीरजापुर ।
6.मु0अ0सं0-777/2016धारा 341/323/504/506/427/393/307/34/354ए/354सी/354डी भादवि थाना विन्ध्याचल मीरजापुर ।
7.मु0अ0सं0-41/2017 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
8.मु0अ0सं0-558/2017 धारा 110 G सीआरपीसी थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
9.मु0अ0सं0-59/2018 धारा 323/504/506 भादवि थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
10.मु0अ0सं0-133/2018 धारा 394/411 भादवि थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
11.मु0अ0सं0-44/2023 धारा 10 गुण्डा अधिनियम थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
    अभियुक्त संदीप सिंह उर्फ भुंवर(HS No.42A) उपरोक्त —
1.मु0अ0सं0-71/2012 धारा 392 भादवि थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
2.मु0अ0सं0-71/2018 धारा 392/411 भादवि थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
     अभियुक्त चन्द्रजीत शुक्ला उर्फ गोलू उपरोक्त —
मु0अ0सं0-136/2018    धारा 323/504/506 भादवि थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
     अभियुक्त सत्यम सिंह उर्फ मन्ने(HS No. 37A) उपरोक्त —
1.मु0अ0सं0-140/2021 धारा 379/411 भादवि थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
2.मु0अ0सं0-189/2021 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर अधिनियम थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
     अभियुक्त संतोष सोनकर(HS No.61A) उपरोक्त —
1.मु0अ0सं0-140/2021 धारा 379/411 भादवि थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
2.मु0अ0सं0-95/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
3.मु0अ0सं0-189/2021 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —
    प्रभारी निरीक्षक थाना विन्ध्याचल-अतुल कुमार राय मय पुलिस टीम ।
    निरीक्षक माधव सिंह प्रभारी एसओजी मय पुलिस टीम ।
    उप-निरीक्षक राजेश जी चौबे प्रभारी स्वाट/सर्विलांस मय पुलिस टीम 

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.