News Express

राजगढ़ बारिश से गिरा कच्चा मकान

राजगढ़ बारिश से गिरा कच्चा मकान

संवाद सूत्र राजगढ़ मीरजापुर/ विकासखंड राजगढ़ के क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने से जगह-जगह कच्चा मकान गिरा गृहस्ती का सामान दबने से किसान परेशान हो रहे हैं। राजगढ़ क्षेत्र के कोन भरुहवा गांव में बृजेश कुमार मौर्या का कच्चा मकान गिरने से हजारों की क्षति हुई। जिसमें कपड़े, गेहूं ,चावल, बच्चों के किताब काफी सभी खराब हो गए। रहने के लिए दूसरे के यहां शरण लिए हुए हैं। ग्राम प्रधान रिंकी देवी कहा कि हर संभव मदद दी जाएगी। बृजेश कुमार  ने इसकी सूचना राजगढ़ थाने को दी है। राजगढ़ थाना प्रभारी राणा प्रताप यादव ने कहा कि हर संभव मदद किया जाएगा। जहां भी कच्चे मकान गिरे हैं। वहां पर हर संभव मदद ग्राम प्रधानों के द्वारा कराया जाएगा।

राजगढ़ से जयप्रकाश मौर्य कि रिपोर्ट

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.