News Express

दो बाइकों की भिड़ंत में दोनों घायल, एक रेफर

दो बाइकों की भिड़ंत में दोनों घायल, एक रेफर

राजगढ़,मिर्जापुर। राजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर- सोनभद्र मार्ग पर स्थित इमलिया 84 के समीप शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे दो बाइकों की भिड़ंत में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक सवार घायलों को स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। जहां एक की हालत गंभीर होते देख चिकित्सकों ने मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। 
  जानकारी के अनुसार राजगढ़ थाना क्षेत्र के  करौदा गांव निवासी राम कुमार पाल (30) पुत्र शांता पाल शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे राजगढ़ से अपने घर करौदा के लिए जा रहा था, तभी पीछे से बाइक सवार धुरकर गांव निवासी लालमणि पुत्र  स्वर्गीय किशोरीलाल (40) ने आगे के बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया, जिसमें दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने राम कुमार पाल की हालत गंभीर होते देख जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।

राजगढ़ से जयप्रकाश मौर्य कि रिपोर्ट

News Image

मिर्जापुरःराजगढ़ थाना क्षेत्र के लूसा गांव में विद्युत करंट के चपेट में आने से किसान की मौत।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.