News Express

मीरजापुर पुलिस

मीरजापुर पुलिस
प्रेस नोट
दिनांक – 04.08.2023
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर किया गया परेड का निरीक्षण, अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए करवाया गया ड्रिल तथा शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवायी गई दौड़ ––
        आज दिनांक 04.08.2023 को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनंदन’ द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउण्ड पर परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात् जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवायी गयी । साप्ताहिक परेड के दौरान पी0आर0वी0 112  वाहनों को चेक किया गया तथा उपकरणों के रख रखाव हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया । पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा परेड के उपरान्त पुलिस लाइन मे क्वार्टर गार्द की सलामी ली गयी तथा क्वार्टर गार्द का निरीक्षण किया गया। क्वार्टर गार्द निरीक्षण के उपरान्त पुलिस लाइन में स्थित आवासीय परिसर, वर्दी स्टोर, बैरक, मेस, आर ओ प्लांट, स्टोर रूम, यातायात कार्यालय, पुलिस अस्पताल सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के उपरान्त अर्दली रूम में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यतन रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । 
    उक्त परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लालगंज, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन मीरजापुर, यातायात उपनिरीक्षक तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.