News Express

72 घंटे बाद भी नहीं बदला जा सका जला ट्रांसफार्मर, पानी के लिए मचा हाहाकार

72 घंटे बाद भी नहीं बदला जा सका जला ट्रांसफार्मर, पानी के लिए मचा हाहाकार

राजगढ़,मिर्जापुर। स्थानीय क्षेत्र के भवानीपुर गांव में लगा 25 केवीए का विद्युत ट्रांफार्मर जल जाने के 72 घंटे बाद बुधवार को भी नहीं बदला जा सका है। इसके चलते उमस भरी गर्मी लोग बिना बिजली के रहने को विवश है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं अधिकारी बेखबर सो रहे है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर दावा किया गया था कि क्षेत्र में लगे हुए ट्रांसफार्मर जलने के बाद 48 घंटे में बदले दिए जाएंगे लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से ऐसा नहीं हो रहा है। गांव के अर्जुन प्रजापति, आशीष, राजेंद्र सिंह, लव-कुश, रामजग, विशाल, मदन सिंह, अभिषेक, सीताराम सिंह, ने कहा की विगत 10 दिनों से उन्हें पानी पीने के लिए नहीं मिल रहा है। लोगों का जीना मुहाल हो गया है। ट्रांसफार्मर जलने के कारण लाइट नहीं आने से लोग मोबाइल तक चार्ज नहीं कर पा रहे है। इस संबंध में विद्युत विभाग एक्सीएन योगेश कुमार ने बताया कि ट्रांफार्मर जलने की जानकारी नही है। कहा कि जल्द से जल्द ही नया विद्युत ट्रांसफॉर्मर भिजवाया जाएगा। इस संबंध में नवागत राजगढ़ विद्युत उपकेंद्र अवर अभियंता अरुण मौर्य ने कहा कि जल्द ही विद्युत ट्रांसफार्मर बदलवाया जाएगा।ग्रामीणों ने चेताया कि यदि जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

राजगढ़ से जयप्रकाश मौर्य कि रिपोर्ट

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.