News Express

“सराहनीय कार्य मीरजापुर पुलिस”

“सराहनीय कार्य मीरजापुर पुलिस”
 दिनांकः 01.08.2023
1-थाना लालगंज पुलिस द्वारा कुल 30 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार —
                    पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है। 
                     उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 31.07.2023 को उ0नि0 जयशंकर राय, उ0नि0 श्रीराम सिंह व उ0नि0 रामनारायण शुक्ला मय पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्र से अभियुक्त 1. शंकर पुत्र मेवाकोल निवासी महुवर बरौधा थाना लालगंज जनपद मीरजापुर 2.प्रेमशंकर उर्फ पप्पू पुत्र तौलन निवासी दुबार कला थाना लालगंज जनपद मीरजापुर 3.जज्जे पुत्र हरीलाल निवासी लालीमाटी थाना लालगंज जनपद मीरजापुर  को 10-10-10(कुल 30) लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालगंज पर 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।
2-थाना लालगंज पुलिस द्वारा 03 नफर वारण्टी गिरफ्तार—
                     पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना लालगंज पुलिस द्वारा 03 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः 01.08.2023 को उ0नि0 श्रीराम सिंह चौकी प्रभारी दुबार मय पुलिस द्वारा वारण्टी 1.शिवनारायण पुत्र घमण्डी निवासी पतारकला थाना लालगंज जनपद मीरजापुर 2. पिन्टू पुत्र दोपत निवासी पतार कला थाना लालगंज जनपद मीरजापुर 3.अजय उर्फ नन्हकू पुत्र घमण्डी निवासी पतारकला थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को उनके घर से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
3-थाना लालगंज पुलिस द्वारा 01 अदद नाजायज चाकू के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार —
               पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शस्त्र के विरूद्ध जारी अभियान में विधिक कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । 
                 उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक31.07.2023 को उ0नि0 रामनारायण शुक्ला व उ0नि0 फूलचन्द्र   मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार थाना क्षेत्र से अभियुक्त मुरारी पुत्र बाबालाल निवासी खजुरी थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू(मानक से अधिक) बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-198/2023 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
4-जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 30 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0 151/107/116  में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —
थाना को0शहर-05
थाना को0कटरा-03
थाना विंध्याचल-03
थाना को0देहात-01
थाना चील्ह-05
थाना पड़री-01
थाना जिगना-01
थाना ड्रमण्डगंज-02
थाना चुनार-01
थाना अदलहाट-04
थाना मड़िहान-04

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.