Filter News

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जोरदार बम धमाका, 50 की मौत 200 घायल

फिल्सन न्यूज़
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जोरदार बम धमाका, 50 की मौत 200 घायल
पाकिस्तान ने जो बोया था वही काट रहा है

्््््््््््््््््््
जो सांप अभी तक बोतल में बंद थे अब बाहर निकल गए हैं अल कायदा टीटीपी तालिबान ऐसे सारे जहरीले सांप इनको पाकिस्तान में जन्म दिया था वह सारे मिलकर पाकिस्तान को डस रहे हैं जिसमें निर्दोष जाहिल जनता मारी जा रही है ्््््

पाकिस्तान: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में रविवार को जोरदार धमाका हुआ है. इस ब्लास्ट में 50 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 200 लोग घायल बताए जा रहे हैं, ये धमाका खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले की खार तहसील में हुआ है. बताया जा रहा है कि धमाका उस वक्त हुआ जब जमीयत उलेमा इस्लाम-फजल (JUI-F) का सम्मेलन हो रहा था. इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. लोग अपनी जान बचाने के लिए यहां-वहां भागने लगे. घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. 

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक जमीयत उलेमा इस्लाम-फजल के एक प्रमुख नेता मौलाना जियाउल्लाह जान की भी बम धमाके में मौत हो गई है. अधिकारी ने बताया कि घायलों को पेशावर और टिमरगेरा के अस्पतालों में ले जाया जा रहा है.
 

News Image

News Image

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.