News Express

जामुन के पेड़ से गिरा बालक,गंभीर रूप से जख्मी।

जामुन के पेड़ से गिरा बालक,गंभीर रूप से जख्मी।

राजगढ़।
     राजगढ़ थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में रविवार को जामुन के पेड़ से गिर कर एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने घायल बालक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
   जानकारी के अनुसार शिवम 6 वर्ष अपने ननिहाल भवानीपुर गांव में अपने नाना रामदुलारे के यहां रह कर पढ़ाई करता है। रविवार सुबह करीब 8:00 बजे अपने साथियों के साथ घर से निकला और घाघर नहर के किनारे जामुन के पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहा था। कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। जिससे शिवम जामुन के पेड़ से नीचे गिरने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल शिवम को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां चिकित्सकों ने बालक की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया।


राजगढ़ से जयप्रकाश मौर्य कि रिपोर्ट

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.