News Express

पानी के अभाव में सुख रही धान की नर्सरी, किसानों के चेहरे मुरझाए

पानी के अभाव में सुख रही धान की नर्सरी, किसानों के चेहरे मुरझाए

राजगढ़। ब्लाक क्षेत्र में बारिश न होने से धान की नर्सरी सुख रही है जिससे रोपनी प्रभावित हो रही है। खेत में सुख रही नर्सरी देख किसानों के चेहरे मुरझाने लगे हैं। भूगर्भ में जलस्तर खिसकने से सिचाई पर संकट के बादल मडराने लगे। बरसात के इन्जार में लोग इंद्रदेव की तरफ टकटकी लगाए हुए हैं। नदी नाले तालाब चेकडैम व बांध खुद प्यासे हैं। राजगढ़ क्षेत्र कृषि प्रधान होने के कारण अधिकतर लोग खेती मजदूरी पर निर्भर हैं। सिचाई संसाधन के लिए नहरों का जाल बिछा दिया गया। बांध में पानी न होने से सिचाई संसाधन सफेद हाथी साबित हो रहे हैं।पानी के अभाव में हजारों क्षेत्रीय किसानों की रोजी रोटी पर ग्रहण लग रहा है।सूखे की आशंका से किसान चिंतित हैं।


राजगढ़ से जयप्रकाश मौर्य कि रिपोर्ट

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.