News Express

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में व्यापार मण्डल की बैठक कर सुनी गयीं उनकी समस्याएं तथा सुरक्षा व सहयोग का दिया गया भरोसा—

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में व्यापार मण्डल की बैठक कर सुनी गयीं उनकी समस्याएं तथा सुरक्षा व सहयोग का दिया गया भरोसा—
    आज दिनांकः21.07.2023 को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में आगामी त्यौहारो के दृष्टिगत जनपद के बैंक प्रबधकों, बैंक मित्रों, सर्राफा व्यवसायियों, पेट्रोल पम्प मालिकों एवं व्यापार मण्डल के पदाधिकारीगण के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा सुरक्षा व सहयोग का भरोसा दिया गया । उनकी सुरक्षा के साथ ही उनके व्यापार में आनी वाली सुरक्षा संबंधी समस्याओं को प्रत्येक व्यापारी बन्धु से पूछ कर जानकारी की गयी तथा साथ ही समस्याओं को दूर करनें के लिए पुलिस के माध्यम सें हर संभव प्रयास करनें की बात कही गयी और उनसे ये भी कहा सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने अपने प्रतिष्ठानों/दुकानों में सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगायें । किसी प्रकार के अपराधी या व्यक्ति द्वारा धमकी आदि दी जाती है तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें । 
                  उक्त बैठक में क्षेत्राधिकारी सदर सहित व्यपार मण्डल नगर अध्यक्ष, जनपद के व्यापारी बन्धु, बैक मित्र व अन्य सम्मानित पदाधिकारी मौजूद रहे ।

मिर्जापुरःजिगना थाना क्षेत्र के हरगढ़ गांव में पुरानी रंजिश में युवक ने ईंट भट्ठा मालिक को मारपीट कर किया घायल

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.