News Express

मीरजापुर पुलिस

मीरजापुर पुलिस
प्रेस नोट
दिनांकः 18.07.2023
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा  सुन्दर मुन्दर जायसवाल नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम ‘पुलिस की पाठशाला’ में  छात्राओं को पुलिस की विभिन्न सेवाओं से अवगत कराते हुए संवाद व आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देते हुए किया गया पुरस्कृत –
                        आज दिनांक 18.07.2023 को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “संतोष कुमार मिश्रा” द्वारा सुन्दर मुन्दर जायसवाल नगर पालिका बालिका इण्टर कॉलेज में छात्राओं को जागरूक करने के लिए ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम आयोजित कराया गया जिसमें छात्राओं को पुलिस के विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे- 112 पीआरवी , 1090  वुमेन पावर हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 181 वुमेन हेल्प लाइन, 108/102 एम्बूलेंस सेवा एवं 1930 साइबर हेल्पलाइन के नम्बरों की जानकारी देते हुए इनकी आवश्यता तथा प्रयोग करने की विधियों से अवगत कराते हुए जागरूक किया गया । इसी क्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया एवं छात्राओं व अध्यापिकाओं से संवाद कर उनके द्वारा पूछे गये प्रश्नों का समुचित प्रत्युत्तर देते हुए उन्हें पुरस्कृत किया गया।

चुनारः दुर्गा जी मोड़ के पास ट्रकों की टक्कर में आज सुबह जमालपुर निवासी खलासी की मौत

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.