थाना हलिया पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला कर भगाने के अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
मीरजापुर
थाना हलिया, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः29.10.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना हलिया पर मु0अ0सं0-141/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं अपहृता की बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष हलिया को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना हलिया पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में थाना हलिया पुलिस द्वारा अपहृता को पूर्व में बरामद किया गया है, दिनांकः17.11.2026 को उप निरीक्षक सुरेन्द्र राम मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर गुलाब तिराहे के पास से नामजद अभियुक्त श्रीनरायन प्रसाद मुसहर पुत्र लल्लू निवासी ग्राम महुगढ़ (छतरिहां) थाना हलिया जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
............... ब्रेकिंग न्यूज़ | मिर्जापुर। मवई कला में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल! घर में ताला बंद कर परिवार गया था बाहर, चोरों ने खाली मकान को बनाया निशाना। महज एक घंटे में चोरों ने लाखों रुपये के माल पर किया हाथ साफ। दिनदहाड़े चोरी की वारदात से इलाके में मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत। घरों में सुरक्षित नहीं लोगों की जमा पूंजी, आखिर कहां है पुलिस की गश्त? चोरों के हौसले बुलंद, स्थानीय पुलिस प्रशासन का खौफ बेअसर! दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस की चौकसी को दी खुली चुनौती। लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, आखिर कब लगेगा बेखौफ चोरों पर अंकुश? मिर्जापुर जनपद के हलिया थाना क्षेत्र के मव ई कला गांव का मामला ........... पुलिस महानिदेशक रेलवे द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मी को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आज दिनांक 17.11.2026 को श्री प्रकाश डी0, पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश द्वारा राजकीय रेलवे पुलिस के विभिन्न थानों पर तैनात पुलिस बल द्वारा अपनी ड्यूटी के दौरान अदम्य साहस, सूझबूझ और मानवता का परिचय देते हुए आने जाने वाले यात्रियों के जीवन की रक्षा करने पर चिन्हित पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। महोदय द्वारा उक्त पुलिस कर्मी के कर्तव्यनिष्ठ कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। सम्मानित किए गए पुलिस कर्मी द्वारा किए गए सराहनीय कार्य निम्नवत हैं:-*रेलवे स्टेशन मिर्जापुर जीआरपी थाना मिर्जापुर (अनुभाग प्रयागराज) का सराहनीय कार्य- दिनांक 11.11.2026 को प्लेटफार्म नं. 02 पर ट्रेन नं0 22911 (क्षिप्रा एक्सप्रेस) में चढ़ते समय एक महिला यात्री का पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद ट्रेन एस्कॉर्ट कर्मी का0 प्रदीप कुमार ने अदम्य साहस दिखाते हुए महिला को तत्काल खींचकर बाहर निकाला और उसके जीवन की रक्षा की गई। पुलिस द्वारा किये गये इस मानवीय/सराहनीय कार्य की आते जाते यात्रियों द्वारा सराहना करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। मीडिया सेल GRP HQ
............ ADM और SDM पर FIR दर्ज !! महराजगंज ज़िले के तत्कालीन अपर जिलाधिकारी PCS इंद्रभूषण वर्मा और उपजिलाधिकारी PCS सत्य प्रकाश मिश्रा सहित 12 लोगों के ख़िलाफ़ शासन के निर्देश पर FIR दर्ज हुई है वर्ष 2018 में नगर पंचायत में 100 लीटर का 200 कूड़ेदान जिसकी बाजार में कीमत 2400 से 3400 ₹ थी उसे 14116 ₹ के दाम पर खरीदा गया जिसका भुगतान अफ़सरो ने 5 साल बाद कर दिया...सरकार को मिली शिकायत के बाद 24 अप्रैल 2024 को EOW जांच के आदेश हुए 23 सितंबर 2026 को EOW ने अपनी रिपोर्ट शासन भेज दिया...जिसमे ADM, SDM सहित 12 लोगों पर सरकारी धन के गबन और भ्रष्टाचार का इल्जाम सही पाया गया जिसके बाद इन सभी लोगों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के साथ ही अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का निर्देश हुआ है
......... मीरजापुर, 17 नवम्बर 2026- विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आज जनपद के सभी मतदान बूथों पर मतदाता सूची आलेख्य का प्रकाशन किया गया। मतदाता सूची आलेख्य प्रकाशन का मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं सभी उप जिलाधिकारी तथा सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा बूथों पर भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश ने नगर के सेंट मैरी स्कूल के बूथ संख्या-426, 427, 428 व 429 का भ्रमण कर निरीक्षण किया। मण्डलायुक्त ने मौके पर उपस्थित बी0एल0ओ0 एवं बी0एल0ए0 तथा मौके पर उपस्थित मतदाताओं/नागरिकों से वार्ता भी की गई। जिलाधिकारी ने पवन कुमार गंगवार ने विकास सिटी अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय ग्राम पहाड़ी पर स्थित बूथ संख्या-421, 422, 423 एवं प्राथमिक विद्यालय जसोवर के बूथ संख्या-424, 425, 426 तथा जुबली इण्टर कालेज मीरजापुर पर स्थित बूथ संख्या-388, 390, 391 एवं 393 पर भ्रमण कर निरीक्षण किया तथा उपस्थित मतदाताओं/नागरिकों से वार्ता कर आलेख्य प्रकाशन व मतदाता सूची में नाम शामिल होने के सम्बंध में वार्ता भी की। इसी क्रम मे अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह सहित उप जिलाधिकारी सदर महेन्द्र सिंह, चुनार अनेग सिंह, मड़िहान संतोष ओझा, लालगंज अजीत कुमार, सभी खण्ड विकास अधिकारियों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में बूथों पर भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। .. अटल चौक पर फिर लौटी रोशनी, हाईमास्ट लाइट लगने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को मिली राहत * आंधी में हाईमास्ट लाइट गिरने से लंबे समय से छाया था अंधेरा, मीडिया में खबरें प्रकाशित होते ही नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने लिया संज्ञा, अधिकारियों को दिए थे निर्देश * नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा का क्षेत्र वासियों ने जताया आभार मीरजापुर। विंध्याचल स्थित अटल चौक पर लंबे समय से बनी अंधेरे की समस्या का आखिरकार समाधान हो गया है। पिछली आंधी में पुरानी हाईमास्ट लाइट गिर जाने के कारण पूरा अटल चौक अंधेरे में डूबा रहता था। इससे मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के साथ ही स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से चोरी, छिनैती और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी। इस समस्या को प्रमुखता से मीडिया में उठाया गया और खबरें प्रकाशित की गईं। मामले का संज्ञान लेते हुए नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। विधायक के हस्तक्षेप के बाद अटल चौक पर नई हाईमास्ट लाइट लगवा दी गई है। इसके लगने से अब पूरा चौक रोशनी से जगमगा उठा है और लंबे समय से बनी अंधेरे की समस्या से लोगों को राहत मिली है। रात के समय श्रद्धालुओं और राहगीरों का आवागमन भी पहले की अपेक्षा अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अटल चौक विंध्याचल का प्रमुख चौराहा होने के साथ ही श्रद्धालुओं और यात्रियों की आवाजाही का महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे में यहां पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बेहद जरूरी थी। नई हाईमास्ट लाइट लगने से न केवल आवागमन में सहूलियत हुई है, बल्कि अंधेरे के कारण होने वाली असुरक्षा की आशंका भी कम हुई है। समस्या का समाधान होने पर स्थानीय निवासियों ने नगर विधायक रत्नाकर मिश्र के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद व्यक्त किया है।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.