मिर्ज़ापुर,राजगढ़ थाना क्षेत्र के तलरे सेमरी के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक विवेक निवासी नुआव चुनार की हुई मृत्यु। मृतक का साथी घायल। सीएचसी राजगढ़ में घायल का चल रहा है इलाज। राजगढ़ चुनार मार्ग के दोनों पटरियो पर झाड़ियां के अतिक्रमण से प्रतिदिन हो रही छोटी बड़ी दुर्घटनाएं। समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों का भी प्रशासन नहीं ले रहा संज्ञान।
..............
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद कल जनपद में रहेगे..!!
-जिला पंचायत सभागार में मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगे।
-विंध्याचल के सेमरी गांव में प्रिंस अपहरण-हत्याकांड मामले में पीड़ित परिवार से मिलने भी जा सकते है।
............... दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार डामड गंज स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिक लड़की को भगा ले जाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत निवासी महिला ने अपने नाबालिक लड़की को भगा ले जाने वाले और दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया जिस पर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने मुखबिर की सूचना पर प्रीतम गुप्ता नामक आरोपी को गिरफ्तार किया और आवश्यक धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया
................... राष्ट्र की योजनाओं के निर्माण के लिए जनगणना महत्वपूर्ण -जिलाधिकारी जनगणना कार्य में शुद्धता लाने के दृष्टिगत 16 नवम्बर से 30 नवम्बर तक अधिक से अधिक लोग करें ऑनलाइन स्व-गणना जिलाधिकारी ने विभिन्न कॉलेजों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर जनगणना प्रक्रिया के बारे में दी जानकारी मीरजापुर- जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं है, बल्कि राष्ट्र के निर्माण और विकास की योजनाओं के निर्धारण का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही केंद्र और राज्य सरकार जन कल्याणकारी योजनाएं बनाती हैं, बजट का आवंटन करती हैं और विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करती हैं। इसलिए जनगणना कार्य को अत्यंत गंभीरता, शुद्धता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराना हम सभी का कर्तव्य है। जिलाधिकारी ने यह बात आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों, इंटर कॉलेजों और हाईस्कूलों के प्रधानाध्यापकों, प्राचार्यों और नोडल शिक्षकों के साथ आयोजित बैठक में कही। बैठक में आगामी जनगणना कार्य की तैयारियों, ऑनलाइन स्व-गणना और जनजागरूकता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार जनगणना कार्य में पहली बार नागरिकों को ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा प्रदान की गई है। दिनांक 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक नागरिक स्वयं घर बैठे मोबाइल अथवा कंप्यूटर के माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन भर सकते हैं। इससे जनगणना कार्य में शुद्धता आएगी, समय की बचत होगी और नागरिकों को गणनाकर्मी का इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने प्रधानाध्यापकों से अपील की कि वे अपने-अपने विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के माध्यम से उनके अभिभावकों को ऑनलाइन स्व-गणना के प्रति जागरूक करें। विद्यालयों में जनगणना के महत्व के बारे में जानकारी दी जाए ताकि अधिक से अधिक लोग स्व-गणना में कर सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना में दी गई जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है। इसका उपयोग केवल योजनाओं के निर्माण और विकास कार्यों के लिए किया जाएगा। किसी भी नागरिक की व्यक्तिगत जानकारी का दुरुपयोग नहीं होगा, और यह गणना किसी व्यक्तिगत लाभ व हानि के उपयोग में नहीं आ सकेगा। इसलिए लोगों में फैली भ्रांतियों को दूर करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि निर्भीक होकर सही जानकारी भरें ताकि देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं तेयार कर राष्ट्र को विकास के पथ पर ले जाया जा सकें। बैठक में अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह ने जनगणना के द्वितीय चरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्व-गणना के बाद गणनाकर्मी घर-घर जाकर शेष परिवारों की गणना करेंगे। जनगणना में मकान सूची, परिवार के सदस्यों की संख्या, आयु, शिक्षा, व्यवसाय, आवासीय सुविधाएं सहित कुल 40 बिन्दुओं पर महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र की जाएंगी। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के सबसे जागरूक और सम्मानित वर्ग हैं। जनगणना जैसे राष्ट्रीय कार्य में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि शिक्षक स्वयं आगे आकर इस अभियान में सहयोग करेंगे, तो जनगणना कार्य शत-प्रतिशत शुद्ध और समय पर पूर्ण होगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।
................. धान क्रय केन्द्र सदर प्रथम ए पर जिलाधिकारी द्वारा किया गया धान खरीद का शुभारम्भ मीरजापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार द्वारा धान क्रय केन्द्र सदर प्रथम ए नवीन मण्डी मीरजापुर पर कृषक श्री सुखनन्दन दूबे पुत्र सत्य नरायण दूबेए ग्राम नुआव, मीरजापुर को जिलाधिकारी द्वारा माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर धान क्रय वर्ष 2026-27 का उद्घाटन किया गया। क्रय के समय केन्द्र पर श्री रामानन्द, शंकर दयाल सिंह, कमलेश मिश्रा, शिवशंकर तिवारी आदि कृषक भाई उपस्थित थे। केन्द्र पर कृषक श्री रामानन्द दूबे का लगभग 60 कुन्तल धान क्रय हेतु उपलब्ध था। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि 10 कि0मी0 तक के किसान भाईयों का ही धान क्रय किया जाये। केन्द्र के आस पास साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जाये। कृषक भाईयों के बैठने की उत्तम व्यवस्था पीने के लिये स्वच्छ पानी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये गये है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अन्तर्गत खाद्य विभाग के 45ए पी0सी0एफ0 के 18ए पी0सी0यू0 के 37ए यू0पी0एस0एस0 के 30ए मण्डी समिति के 01 एवं भा0खा0नि0 के 01 कुल 132 धान क्रय केन्द्र जनपद में संचालित है। केन्द्र पर क्रय के समय पुलिस अधीक्षक, सम्भागीय खाद्य नियंत्रक विन्ध्याचल सम्भाग, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव सिंह उपस्थित रहें।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.