News Express

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने नारघाट एवं सुंदरघाट का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने नारघाट एवं सुंदरघाट का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मीरजापुर। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर पालिका परिषद मीरजापुर के अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने आज नारघाट एवं सुंदरघाट का स्थलीय निरीक्षण कर छठ पूजा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं आवागमन को सुगम बनाने के लिए की जा रही बैरिकेडिंग व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि छठ महापर्व से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं, जिससे व्रती माताओं-बहनों एवं श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, श्रद्धा और लोक संस्कृति का अत्यंत पवित्र पर्व है। नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में उनका संकल्प है कि नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले सभी घाटों पर प्रतिदिन स्वयं पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे तथा माताओं-बहनों एवं श्रद्धालुओं को होने वाली छोटी-बड़ी समस्याओं को समझकर उन्हें दूर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि व्रती माताओं-बहनों की सुविधा, सुरक्षा और सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। छठ पूजा के दौरान नगर के सभी घाटों पर स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है, ताकि श्रद्धालु पूरी श्रद्धा एवं उल्लास के साथ भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व संपन्न कर सकें।

नगर पालिका अध्यक्ष की इस सक्रियता एवं स्वयं घाटों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी करने की पहल से छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक प्रयास देखने को मिल रहा है।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव ऊमर, मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रूपेश यादव, नगर मंत्री गोपाल अग्रवाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, मनमोहन जायसवाल, अधिशासी अधिकारी जी. लाल, सीएसआई मनोज सेठ, एसबीएम संजय सिंह, जेई विवेक बिंद, प्रिंस केशरी, विजय गुप्ता सहित सफाई नायक एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

News Image

.............. छठ महापर्व को जनपद में सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने नगर क्षेत्र के गंगा घाटों बरिया घाट, पक्का घाट, संकटा घाट, दाऊ घाट सहित अन्य घाटों का संयुक्त भ्रमण कर किया निरीक्षण। सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, पानी में बैरीकेटिंग, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं बेहतर बनाएं रखने का दिया निर्देश। ............ Brekingnews मिर्जापुर लापता चारों किशोरियों को मिर्जापुर पुलिस ने किया बरामद मुंबई से चारों किशोरियों को किया गया बरामद, घर से बाजार निकली थी किशोरियां, बाजार से हो गई थी गायब चुनार थाना प्रभारी व उनकी टीम तलाश में जुटी थी पुलिस, चार किशोरियों में दो थी सगी बहनें, और पड़ोस में रहती थी किशोरी, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पढ़ती थी मिली जानकारी अनुसार किशोरियां, मुम्बई घूमने के लिए निकल गई थी किशोरीयों को वापस लेकर आ रही है चुनार पुलिस, चुनार के कैलहट बाजार से गायब हुई थी किशोरी।

............. थाना विन्ध्याचल क्षेत्रांतर्गत ग्राम सेमरी में हुई हत्या के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में पत्थर बरामद मीरजापुर थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 11.11.2026 को वादी राजकुमार पुत्र गेनालाल निवासी सेमरी थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी के पिता की हत्या के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-315/2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी विन्ध्याचल को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 13.11.2026 को उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा व उप निरीक्षक चन्द्र भान सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त आर्यमान उर्फ अवधनारायण उर्फ बालकदास पुत्र केवला प्रसाद निवासी दुबहा थाना जिगना जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 103(1) बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण आर्यमान उर्फ अवधनारायण उर्फ बालकदास पुत्र केवला प्रसाद निवासी दुबहा थाना जिगना जनपद मीरजापुर, उम्र 36 वर्ष । पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-315/2026 धारा 103(1) बीएनएस थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह थानाध्यक्ष विन्ध्याचल मय पुलिस टीम ।वीउप निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा व उप निरीक्षक चन्द्र भान सिंह मय टीम थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर । ................ Lucknow सीएम योगी करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा सीएम योगी आदित्यनाथ की बड़ी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आज रात रात 9 बजे होगी सीएम योगी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पूरे प्रदेश भर के वरिष्ठ अफसर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़ेंगे अपर मुख्य सचिव गृह और डीजीपी कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद रहेंगे अपर मुख्य सचिव सीएम कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद रहेंगे प्रदेश भर के एडीजी, आईजी, डीआईजी और कप्तान जुड़ेंगे सभी पुलिस कमिश्नर भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़ेंगे सभी जिलों के मंडल आयुक्त और डीएम, सीडीओ भी जुड़ेंगे

................ यूपी में 15 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, 3 से 5 डिग्री तक गिरेगा तापमान लखनऊ: नए पश्चिमी विक्षोभ से तेज पछुआ हवाओं का असर मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट बृहस्पतिवार को नजीबाबाद सबसे ठंडा, हरदोई में रही सबसे सर्द रात तेज हवाओं से वायु गुणवत्ता में भी सुधार की उम्मीद .................. किसान मोर्चा के जिला महामंत्री ओम प्रकाश मौर्या सम्मानित मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर किसान मोर्चा के जिला महामंत्री ओम प्रकाश मौर्या का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने ओम प्रकाश मौर्या को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी भानु प्रताप एवं किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर सिंह सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी की मजबूती को लेकर उत्साह का माहौल रहा।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.