News Express

रेलवे का इलेक्ट्रिक पोल धंसने से ट्रेनों के पहिए थमे, रेल परिचालन बाधित 

रेलवे का इलेक्ट्रिक पोल धंसने से ट्रेनों के पहिए थमे, रेल परिचालन बाधित 

मिर्जापुर। आमघाट के पास मिट्टी की खुदाई के दौरान रेलवे का इलेक्ट्रिक पोल धंसने से ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। बताया जा रहा है कि जेसीबी से मिट्टी निकाली जा रही थी, इसी दौरान पोल धंस गया। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए स्थिति पर नजर बनाए रखी। पोल धंसने के कारण प्रयागराज से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक कई ट्रेनें अलग-अलग स्थानों पर खड़ी हो गईं। इससे रेल परिचालन प्रभावित हुआ और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

.......... मिर्जापुर–झिंगुरा रेलखंड के मध्य तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य के दौरान आज लगभग 18:20 बजे मिट्टी धंसने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन द्वारा तत्काल आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए। यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डाउन लाइन पर रेल परिचालन बंद कर उसे सुरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। वहीं, अप लाइन पर रेल परिचालन सुचारु रूप से जारी है। रेलवे के संबंधित विभागों की तकनीकी टीमें मौके पर मौजूद हैं तथा स्थिति की लगातार निगरानी करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई कर रही हैं। यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके दृष्टिगत सुरक्षा कारणों से निम्नलिखित प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन (डाइवर्ट) किया गया है- * ट्रेन संख्या 12274 * ट्रेन संख्या 12398 * ट्रेन संख्या 12368 * ट्रेन संख्या 12947 ये सभी ट्रेनें अब अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जंक्शन - प्रयागराज रामबाग - बनारस - वाराणसी जंक्शन - पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होकर संचालित की जाएंगी। * गाड़ी संख्या 26505 (यात्रा प्रारंभ तिथि 10/11/26) का मार्ग परिवर्तन कर इसे प्रयागराज जंक्शन - प्रयागराज रामबाग - बनारस के रास्ते चलाया जाएगा। * गाड़ी संख्या 12167 (यात्रा प्रारंभ तिथि 09/11/26) का मार्ग बदलकर इसे प्रयागराज जंक्शन - प्रयागराज रामबाग - बनारस के रास्ते संचालित किया जाएगा। * गाड़ी संख्या 22971 (यात्रा प्रारंभ तिथि 09/11/26) को भी डायवर्ट करके प्रयागराज जंक्शन - प्रयागराज रामबाग - बनारस - वाराणसी - पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलाया जाएगा। रद्द की गई ट्रेन: * गाड़ी संख्या 63238 (सूबेदारगंज - पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन) को निरस्त कर दिया गया है, जो वर्तमान में प्रयागराज छिवकी पर खड़ी है। यात्रियों से अनुरोध है कि अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें।

.................... प्रयागराज, 10 नवम्बर 2026 (3) मिर्जापुर–झिंगुरा रेलखंड के मध्य तीसरी रेल लाइन एवं ट्रैक सबसाइड से संबंधित निर्माण कार्य के दौरान आज लगभग 18:20 बजे मिट्टी धंसने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन द्वारा तत्काल आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए। यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डाउन लाइन पर रेल परिचालन बंद कर उसे सुरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। वहीं, अप लाइन पर रेल परिचालन सुचारु रूप से जारी है। रेलवे के संबंधित विभागों की तकनीकी टीमें मौके पर मौजूद हैं तथा स्थिति की लगातार निगरानी करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई कर रही हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित प्रयागराज रामबाग–बनारस–पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन मार्ग से परिवर्तित ट्रेनें (03 ट्रेनें) 1. ट्रेन संख्या 22858 2. ट्रेन संख्या 04062 3. ट्रेन संख्या 04064 प्रयागराज जंक्शन–प्रयाग–फाफामऊ–जंघई–वाराणसी जंक्शन–पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन मार्ग से परिवर्तित ट्रेनें (04 ट्रेनें) 1. ट्रेन संख्या 12322 2. ट्रेन संख्या 01037 3. ट्रेन संख्या 01449 4. ट्रेन संख्या 11401 रेलवे प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों एवं सभी संबंधित स्टेशनों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परिवर्तित मार्ग से संचालित होने वाली ट्रेनों की जानकारी यात्रियों तक पहुंचाने के लिए स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली, नोटिस बोर्ड, पूछताछ कार्यालयों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संरक्षित एवं सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है। यात्रियों से अनुरोध है कि अपनी यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व संबंधित ट्रेन के परिवर्तित मार्ग की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

.............. संतनगर बाजार में पुलिस की सख्त कार्रवाई: 13 वाहनों से 14,000 रुपये का समन शुल्क वसूला, एक वाहन सीज पटेहरा : क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और नियमों का पालन करवाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इसी क्रम में एसएसआई रमाशंकर यादव के नेतृत्व में संतनगर बाजार में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 13 वाहनों से 14,000 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। इसके साथ ही नियमों की अनदेखी करने पर एक वाहन को सीज भी किया गया, जिस पर 2,000 रुपये का समन शुल्क लगाया गया है। पुलिस की इस अचानक की गई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे बाजार में सुगम यातायात और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। ................ सड़क हादसे में अनियंत्रित अज्ञात बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, पति घायल पटेहरा (मीरजापुर): संतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लालगंज-कलवारी संपर्क मार्ग पर नेवढ़िया गांव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात बाइक की जोरदार टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी अनुसार, नेवढ़िया गांव निवासी गुलाब कोल दीवाली पर अपनी 46 वर्षीया पत्नी गीता देवी के साथ स्कूटी से अपनी बेटी से मिलने दुबार कला जा रहे थे। वे अभी घर से कुछ ही दूरी पर लालगंज-कलवारी संपर्क मार्ग पर पहुंचे थे कि पीछे से आ रही एक अनियंत्रित अज्ञात बाइक ने उनकी स्कूटी में तेज टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पति-पत्नी सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद राहगीरों व स्थानीय लोगों की मदद से सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची संतनगर पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेहरा पहुंचाया,जहाँ डॉक्टरों ने गीता देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल पति का इलाज जारी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।संतनगर पुलिस द्वारा मृतका के पति गुलाब कोल की तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।इस सम्बन्ध में इंस्पेक्टर रमेश प्रसाद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हो गई,मृतका के पति के तहरीर पर अज्ञात बाइक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर शव पीएम हेतु भेजकर विधिक कार्यवाई की जा रही है। .................. छठ पूजा को लेकर नगर पालिका ने तेज की तैयारियां, फतहा घाट पर तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे ईओ जी लाल, मीरजापुर।आगामी छठ पूजा पर्व को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से गंगा घाटों पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने छठ पूजा से पहले सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है।इस मौके पर ईओ जी लाल ने बताया है कि घाटो पर तैयारिया प्रारंभ कर दी गई है। घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं को पूरा किया जा रहा है।सभी घाटों पर बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम, स्वच्छ पेयजल, समुचित प्रकाश व्यवस्था और लाउडस्पीकर की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही घाटों पर सुरक्षा एवं स्वच्छता को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने कहा कि छठ पूजा आस्था और श्रद्धा का महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। ऐसे में नगर पालिका की प्राथमिकता है कि घाटों पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि सभी घाटों पर बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम, पानी, प्रकाश और लाउडस्पीकर सहित नगर पालिका की ओर से की जाने वाली सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराया जा रहा है। .......... दिल्ली - मोदी कैबिनेट के 5 फैसले - केंद्रीय कैबिनेट ने युगे युगीन भारत म्यूजियम के लिए 3,230 करोड़ रुपये मंजूर किए, नोएडा से ग्रेटर नोएडा मेट्रो परियोजना के लिए 2,390 करोड़ रुपये की मंजूरी, रबी सीजन 2026-27 के लिए खाद की पोषक तत्व आधारित सब्सिडी दरों को मंजूरी, छोटे कारोबारियों को कर्ज उपलब्ध कराने के लिए क्रेडिट गारंटी फंड में 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान, स्टैंड अप इंडिया योजना के क्रेडिट गारंटी फंड के लिए 4,111 करोड़ रुपये मंजूर !! ............ जम्मू-कश्मीर- कुलगाम में CRPF जवानों पर फायरिंग - कुलगाम में नाका ड्यूटी पर तैनात CRPF जवानों पर बाइक सवार आतंकियों ने हमला किया - दोपहर करीब 2:15 बजे हमला हुआ , हमले में CRPF के तीन जवान घायल हुए हैं , इलाज जारी , सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी !!

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.