News Express

केंद्र सरकार का फैसला, सरकारी अधिकारियों की कार खरीद के नियमों में बदलाव-

दिल्ली -

केंद्र सरकार का फैसला, सरकारी अधिकारियों की कार खरीद के नियमों में बदलाव-

सरकारी विभागों में स्टाफ कार खरीदने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन प्राथमिकता होंगे , 

इलेक्ट्रिक कार खरीदने की अधिकतम कीमत 20 लाख रुपये तय की गई,

पेट्रोल-डीजल और हाइब्रिड कारों की अधिकतम कीमत 10 लाख रुपये निर्धारित,

पेट्रोल-डीजल कार खरीदने के लिए वित्त मंत्रालय से विशेष मंजूरी लेनी होगी

.................... —प्रेस नोट— दिनांकः11.11.2026 थाना विंध्याचल पुलिस द्वारा अपहरणकर्ता मुठभेड़ में गिरफ्तार, अभियुक्त के पास से 01 अदद नाजायज तमंचा व 01 अदद जिन्दा व 02 खोखा कारतूस .315 बोर तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद–– दिनांक 10.11.2026 को वादी श्री केशव बिंद पुत्र रामदास बिंद निवासी ग्राम सेमरी थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर द्वारा अपने पुत्र प्रिंस उम्र 12 वर्ष को अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर लिए जाने के संबंध में दिए गए सूचना के आधार पर मु0अ0सं0- 313/2026 धारा-137(2) BNS का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते अपहृत की बरामदगी तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 03 टीमों का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये गये थे, उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम को विवेचना के दौरान सूचना मिली की घटना से संबंधित अभियुक्त लालगंज की तरफ से आ रहा है, अपहृत की बरामदगी तथा अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु थाना विंध्याचल के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल चौकी प्रभारी अष्टभुजा, गैपुरा विजयपुर से लालगंज जाने वाली रोड पर चेकिंग की जाने लगी कि एक व्यक्ति लालगंज के तरफ से आता हुआ दिखाई दिया जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो अपनी मोटरसाइकिल कुशियरा जंगल की तरफ मोड़कर कुछ दुरी के बाद गाड़ी छोड़कर जंगल में घुस गया तथा पुलिस पार्टी पर जान मारने की नियत से फायर करने लगा । पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ सीमित जवाबी फायरिंग की गई तो अभियुक्त वही गिरकर कराहने लगा पास जाकर देखा गया तो उसके दोनों पैर में गोली लगी थी । अभियुक्त से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम पिंटू उर्फ शैलेंद्र पुत्र मातांबर उर्फ लुद्दुर निवासी परसिया कामापुर थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर बताया तथा यह भी बताया कि वह दिनांक 9-11-2026 को प्रिंस बिंद उम्र 12 वर्ष का पैसा के लेने के लिए अपहरण कर लिया था तथा उसी दिन 6:30 बजे गला दबाकर कुशियरा जंगल में मार दिया था । आज उसके शव को छिपाने के लिए जा रहा था कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया । अभियुक्त के पास से एक अदद .315 बोर कट्टा दो खोखा वह एक जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद स्प्लेंडर मोटरसाइकिल एक अदद मोबाइल बरामद हुआ है । घायल अभियुक्त को इलाज हेतु जिला अस्पताल मीरजापुर भिजवाया गया । उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना लालगंज पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोचरचरी हाउस भेजा गया । पूछताछ विवरण–– अभियुक्त से पूछताछ कि गया तो उसने बताया कि दिनांक-09.11.2026 को समय 16.00 बजे बच्चे को पैसे के लालच में बाइक चलाने के बहाने लेकर चला गया था । उसी दिन सायं करीब 06.30 बजे करीब गला दबा कर हत्या कर दिया था जिसका शव कुशियरा जंगल थाना लालगंज क्षेत्र में छिपा दिया था । पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण — 1.पिन्टू उर्फ शैलेद्र पुत्र मताम्बर उर्फ लुद्दुर निवासी ग्राम-पडैनिया कामापुर थाना विंध्याचल, जनपद मीरजापुर। बरामदगी — 1. 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस .315 बोर । 2. घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्लस ब्लैक कलर नंबर अज्ञात । अभियुक्त का आपराधिक इतिहास–– 1.मु0अ0सं0-305/2004, धारा-379 भादवि थाना लालगंज जनपद मीरजापुर। 2.मु0अ0सं0-406/2004, धारा-307 भादवि थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर। 3.मु0अ0सं0-292/2006, धारा-3/4 गुण्डा अधिनियम थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर। 4.मु0अ0सं0-निल/2007, धारा-110G थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर। 5.मु0अ0सं0-391/2008, धारा-3/25 आयुध अधिनियम थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर। 6.मु0अ0सं0-392/2008, धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर। 7.मु0अ0सं0-निल/2008, धारा-41,411,414 भादवि थाना कोतवाली जनपद रायबरेली। 8.मु0अ0सं0-227/2008, धारा-419,307 भादवि व 3(2),89 गैगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली जनपद रायबरेली । 9.मु0अ0सं0-118/2008, धारा-406 भादवि थाना लालगंज जनपद मीरजापुर। 10.मु0अ0सं0-498/2008, धारा-406 भादवि थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर। 11.मु0अ0सं0-934/2011, धारा-323,324 भादवि थाना कोतवाली जनपद रायबरेली। 12.मु0अ0सं0-157/2013, धारा-394 भादवि थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर। 13.मु0अ0सं0-891/2013, धारा-110G थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर। 14.मु0अ0सं0-605/2014, धारा-302,404,201,120B,411 भादवि थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर। 15.मु0अ0सं0-721/2020, धारा-201,302,364A भादवि थाना हण्डिया जनपद प्रयागराज। 16.मु0अ0सं0-117/2020, धारा-4/25 आयुष अधिनियम थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर। 17-16.मु0अ0सं0-313/2026, धारा-137(2) बीएनएस थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम — * निरीक्षक अजीत सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना विंध्याचल मय पुलिस टीम । * उ0नि0 विजय कुमार राय चौकी प्रभारी गैपुरा मय पुलिस टीम । * उ0नि0 चन्द्रभान सिंह चौकी प्रभारी अष्टभुजा मय पुलिस टीम * उ0नि0 अजय मिश्रा चौकी प्रभारी धाम सुरक्षा मय पुलिस टीम

................... लखनऊ: 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना की स्वगणना, घर बैठे मोबाइल से भर सकेंगे परिवार का ब्योरा। नागरिक 16 से 30 नवंबर तक मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए खुद कर सकेंगे स्वगणना। स्वगणना के लिए नागरिकों को (https://se.census.gov.in) पर जाना होगा। उत्तर प्रदेश का चयन कर मोबाइल नंबर और ओटीपी सत्यापन के बाद भरनी होगी जानकारी। परिवार के सभी सदस्यों का विवरण और पोर्टल पर पूछे गए 40 सवालों के जवाब दर्ज करने होंगे। घर की लोकेशन मानचित्र पर चिह्नित कर निवास स्थान की पुष्टि करनी होगी। जानकारी सबमिट होने के बाद मिलेगी 11 अंकों की विशेष पहचान संख्या (SE ID)। जनगणना कर्मियों के घर पहुंचने पर SE ID दिखानी होगी, जिसके आधार पर दर्ज जानकारी का मिलान किया जाएगा। एक बार जानकारी सबमिट होने के बाद उसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा, इसलिए अंतिम सबमिशन से पहले विवरण जांचना जरूरी होगा। मोबाइल नंबर बदलने या वर्तमान निवास स्थान अलग होने पर भी नए विवरण के साथ स्वगणना की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

................ * प्रयागराज UP के बेसिक शिक्षा निदेशक पर FIR !! प्रयागराज में बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी और सीनियर असिस्टेंट इष्टदेव उपाध्याय पर कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है !! ................ लखनऊ । आज UPSSSC द्वारा राजस्व विभाग के लिए नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी। दिनांक: 11 नवंबर, 2026 समय: प्रातः 10:00 बजे स्थान: जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राजस्व विभाग के लिए नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरण एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 4,300 लाभार्थियों को ₹215 करोड़ की सहायता राशि का वितरण कार्यक्रम .............. जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी केशव बिंद के 11वर्षीय पुत्र प्रिंस बिंद को सोमवार शाम चार बजे महाशक्ति इंटर कॉलेज के बगल में मीरजापुर-प्रयागराज मार्ग पर स्थित केशव बिंद के चाय की दुकान से बाइक सिखाने का बहाना बनाकर कथित रूप से अगवा किए जाने के बाद बुधवार की भोर में गैपुरा लालगंज मार्ग के बगल लालगंज थाना क्षेत्र के कुशियरा जंगल में शव बरामद हुआ है। थाना प्रभारी अजित सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में गोली मारकर गिरफ्तार किया गया है। परिजनों ने इसी थाना क्षेत्र के कामापुर कला निवासी पिंटू हरिजन पर बालक के अपहरण का आरोप लगाया था। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने सेमरी गाँव के सामने मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग पर सुबह से ही चक्का जाम लगा दिया है। परिजनों ने बताया कि आरोपित युवक पिछले पांच दिनों से चाय की दुकान पर नियमित रूप से चाय पीने आता था। इस दौरान उसने परिवार के लोगों से जान-पहचान बढ़ाकर विश्वास हासिल कर लिया। आरोप है कि युवक बालक के पिता के सामने ही उसे बाइक चलाना सिखाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद बालक वापस नहीं लौटा। आज सुबह कुशियरा जंगल में बालक का शव बरामद होने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों के आने तक चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। पुलिस जाम स्थल पर आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। इस मामले में भटेवरा गाँव निवासी एक युवक व महिला को पुलिस ने उठाया है।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.