ब्रेकिंग न्यूज़
मिर्जापुर।
ग्राम विकास अधिकारी के गांव में नियमित न पहुंचने का आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज
नौगवां गांव के एक ग्रामीण ने की शिकायत सचिव के कार्य निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग।
जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर की नकल के लिए ग्रामीणों को ब्लॉक के लगाने पड़ते है चक्कर
गांव में अधिकारी की उपस्थिति और कार्यप्रणाली की जांच कराने की उठाई मांग।
आरोप पंचायत भवन में नहीं बैठते सचिव पंचायत भवन में लगा रहता है ताला
शिकायतकर्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई की मांग
हलिया विकास खंड के नौगवां गांव का मामला
............... मोटरसाइकिल से घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत डामड गंज बीते दिनों मोटरसाइकिल से घायल बुजुर्ग की ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सेमरा निवासी किसान सियाराम चौरसिया उम्र लगभग 65 वर्ष शौच के लिए नदी जा रहे थे उसी समय 17 वर्षीय विनोद गुप्ता निवासी गड़बड़ा गोकुल मोटरसाइकिल से नदी जा रहे थे किसान को टक्कर मार दिया जिसमें दोनों घायल हो गए गंभीर स्थिति में क्षेत्रीय निवासियों ने जिला अस्पताल भेजा हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया जहां किसान का उपचार हो रहा था उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई
................... अराजक तत्वो द्वारा संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का प्रतिमा तोड़े जाने से ग्रामीणों में आक्रोश डामड गंज सामाजिक समरसता एवं सौहार्द का ताना-बाना बिगाड़ने के लिए अराजक तत्वों ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया इसकी सूचना पाकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भैसोर चक में अंबेडकर पार्क बना हुआ है जिसमें डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है जिसको अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया इसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दिया थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित निवासियों को समझा बूझाकर शांत किया और अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया इस घटना की पूर्व विधायक सूर्यभान एवं ग्राम प्रशासक सुरेश कुमार केसरी में कड़ी आलोचना की है दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है ........................ पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ की गयी रात्रिकालीन सघन चेकिंग मीरजापुर श्रीमान् पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश महोदय के आदेश एवं श्रीमान् अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 28/29.10.2026 की रात्रि में अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा स्वयं थाना कोतवाली कटरा, कोतवाली शहर व चिल्ह क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । इस दौरान प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से जांच की गई । साथ ही गो-तस्करी, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार तत्काल विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल के अंतर्गत आने वाले थाना क्षेत्रों में तथा समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच की गई । पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखने, अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही करने तथा चेकिंग के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए । साथ ही आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया ।
.......... वाराणसी एमएलसी स्नातक मतगणना 23वीं राउंड मतगणना के पश्चात प्राप्त मत आशुतोष सिन्हा- 53573 केदारनाथ सिंह - 35114 सपा के आशुतोष सिन्हा विजयी, मतगणना खत्म ..................... उत्तर प्रदेश- UPATS की बड़ी कार्रवाई - ATS ने कानपुर से 24 वर्षीय अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया- नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम के स्कूलों और मुंबई के महापौर कार्यालय को बम धमाके की धमकी देने में इस्तेमाल हुई थीं ये ईमेल आईडी, आरोपी के लैपटॉप से करीब 5 लाख फर्जी ईमेल आईडी बरामद हुईं, जिन्हें वह वर्ष 2021 से बना और बेच रहा था, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत कई देशों में बैठे लोगों को ईमेल आईडी बेचने का आरोप, बांग्लादेशी नागरिक से मिले थे 6,000 USDT , आरोपी के मोबाइल-लैपटॉप से संपर्क और क्रिप्टो लेनदेन के साक्ष्य मिले,28 अक्टूबर को हुई गिरफ्तारी !!
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.