News Express

झपट्टा मार गैंग पर पुलिस का शिकंजा, 

Mirzapur 

झपट्टा मार गैंग पर पुलिस का शिकंजा, 

आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त टीम ने तीन सदस्यों को दबोचा 

प्रयागराज से मिर्जापुर तक यात्रियों को बनाते थे निशाना, सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल पर मारते थे झपट्टा 

गैंग के एक सदस्य को पहले मुठभेड़ में देहात कोतवाली पुलिस ने मारी थी गोली, अब तीन अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी से हलचल 

झपट्टा मार गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, यात्रियों को बनाते थे निशाना
 
मिर्जापुर। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के सामान पर झपट्टा मारकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले कथित झपट्टा मार गैंग के तीन सक्रिय सदस्यों को आरपीएफ, जीआरपी और प्रयागराज की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह प्रयागराज, मिर्जापुर, छिवकी समेत कई रेलवे स्टेशनों पर सक्रिय रहकर यात्रियों के सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देता था। बताया जाता है कि गिरोह के सदस्यों की तलाश पुलिस काफी समय से कर रही थी। इसी बीच संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को कुछ दिन पहले देहात कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारी थी। तीन सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस गिरोह की अन्य गतिविधियों और चोरी की घटनाओं पर पुलिस की पैनी नजर है।

................. ब्रेकिंग अज्ञात वाहन की चपेट में आने से (तीन)बाइक सवार महिला पुरुष बच्चे की मौत, घटना सुबह सवा दस बजे आलूमिल नरायनपुर के सामने घटी।ग्राम प्रधान पट्टीकला को घटना की जानकारी देकर परिजनों को सूचना भेज दिया गया है

.................... 4 राज्यों के MLC चुनाव अपडेट उत्तर प्रदेश स्नातक एमएलसी चुनाव यूपी MLC चुनावः 11 में से 7 सीट के नतीजे आए वाराणसी शिक्षक MLC सीट: SP के लाल बिहारी यादव जीते लखनऊ शिक्षक MLC सीटः BJP के उमेश द्विवेदी जीते मेरठ स्नातक MLC सीट: BJP के दिनेश गोयल जीते मेरठ शिक्षक MLC सीट: BJP के श्रीचंद शर्मा जीते आगरा शिक्षक MLC सीटः SP के आकाश अग्रवाल जीते आगरा स्नातक MLC सीटः BJP के मानवेंद्र प्रताप जीते बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट: BJP के हरि सिंह ढिल्लों जीते इलाहाबाद-झांसी स्नातक : समाजवादी पार्टी के डॉ. मानसिंह यादव ने निर्णायक बढ़त बनाई परिणाम कांग्रेस 0 आम आदमी पार्टी 0 बहुजन समाज पार्टी 0 भाजपा- 4+3 सपा- 3+2 बिहार MLC चुनाव 2026: आठ सीटों का फाइनल रिजल्ट! पटना शिक्षक — डॉ. संजीव कुमार (RJD) पटना स्नातक — नीरज कुमार (JDU) दरभंगा शिक्षक — सुरेश राय (JSP) दरभंगा स्नातक — सर्वेश कुमार (BJP) तिरहुत शिक्षक — डॉ. नरेंद्र सिंह (BJP) तिरहुत स्नातक — वंशीधर बृसवासी (निर्दलीय) सारण शिक्षक — राहुल राज (निर्दलीय) कोसी स्नातक — एनके यादव (BJP) 8 सीटों का सियासी हिसाब-किताब BJP — 3 सीटें RJD — 1 सीट JDU — 1 सीट जन सुराज — 1 सीट निर्दलीय — 2 सीटें महाराष्ट्र MLC चुनाव NDA - 3 INDIA - 2 छत्रपति संभाजीनगर - शरद गुट पुणे शिक्षक - बीजेपी पुणे स्नातक - शरद गुट नागपुर स्नातक - बीजेपी अमरावती शिक्षक - शिंदे गुट

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.