News Express

थाना को0कटरा साइबर सेल टीम द्वारा साइबर ठगी सम्बन्धी 02 अलग-अलग प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए सम्पूर्ण धनराशि ₹ 1,85,000/- को सम्बन्धित पीड़िता के खातों में कराया गया वापस

थाना को0कटरा साइबर सेल टीम द्वारा साइबर ठगी सम्बन्धी 02 अलग-अलग प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए सम्पूर्ण धनराशि ₹ 1,85,000/- को सम्बन्धित पीड़िता के खातों में कराया गया वापस
(प्रकरण -1 )
                 
मीरजापुर 

आवेदिका माला सरोज  निवासी अनगढ रोड थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई ऑनलाइन साइबर ठगी की सूचना थाना को0 कटरा साइबर सेल में दी गई। जिसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदिका के अकाउन्ट से यूपीआई के माध्यम से  ₹ 1,77,000/- अनधिकृत रूप से ट्रांसफर कर लिया गया । इस संबंध में NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज करते हुए थाना को0कटरा साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारंभ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना को0कटरा साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान बैंक/मर्चेन्ट से समन्वय स्थापित कर धनराशि ₹ 1,77,000/- को होल्ड कराया गया तथा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए पीड़िता के बैंक खाते में ₹ 1,77,000/- वापस कराए गये । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदिका द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर सेल टीम थाना को0 कटरा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । 
(प्रकरण -2 ) आवेदिका शकीला बानो पत्नी शमसुद्दीन निवासिनी छोटा मीरजापुर थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई ऑनलाइन साइबर ठगी की सूचना थाना को0कटरा की साइबर सेल में दी गई। जिसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदिका के अकाउन्ट  से ₹ 8000/- अनधिकृत रूप से निकाल लिया गया । इस संबंध में आवेदक कि शिकायत को NCRP पोर्टल पर दर्ज कराते हुए थाना को0कटरा साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारंभ की गई । 
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना को0कटरा साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान बैंक/मर्चेन्ट से समन्वय स्थापित कर धनराशि ₹ 8000/- को होल्ड कराया गया तथा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए पीड़िता के बैंक खाते में ₹ 8000/- वापस कराए गये । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदिका द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर सेल टीम थाना को0 कटरा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । 
आवेदिकाओं को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी के सम्बन्ध में जागरुक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बताई गई ।
साइबर सेल टीम थाना कोतवाली कटरा निरीक्षक नीरज पाठक, प्रभारी निरीक्षक थाना को0कटरा, मीरजापुर ।
उपनिरीक्षक कृष्णकांत त्रिपाठी, प्र0साइबर सेल थाना को0कटरा, मीरजापुर । आरक्षी इरफान अंसारी, साइबर सेल थाना को0कटरा, मीरजापुर

................... पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी गिरफ्तार डामड गंज स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः27.10.2026 को थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

................... ब्रेकिंग न्यूज़, मिर्जापुर, कटरा कोतवाली थाना अंतर्गत बरौधा कचार चौकी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात शव मिलाने से क्षेत्र में फैली सनसनी मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी कार्रवाई में जुटी! मामला कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र का है!

Latest News

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.